Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

महिला हॉकी विश्व कप में पदक जीतने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे : गुरजीत कौर

Sports News, Hockey, Womens Hockey World Cup, Womens Hockey World Cup 2022, Gurjit Kaur, Indian Womens Hockey Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एम्स्टर्डम , 30 Jun 2022

Last updated on: Jun 30, 2022, 00:00 IST

डिफेंडर गुरजीत कौर ने गुरुवार को कहा कि भारतीय टीम एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग 2021/22 में शानदार प्रदर्शन के बाद आगामी महिला हॉकी विश्व कप में पोडियम फिनिश करने का लक्ष्य बना रही है। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2022 'हॉकी ते चर्चा' के विशेष एपिसोड में गुरजीत ने भारतीय टीम की तैयारियों और प्रतिष्ठित आयोजन की संभावनाओं के बारे में खुलकर बात की। 

एम्स्टर्डम में भारतीय कैंप के मूड के बारे में पूछे जाने पर ड्रैग-फ्लिकर ने कहा, "हां, हम यहां आकर रोमांचित हैं। यह मेरा दूसरी विश्व कप है। इसलिए, ईमानदारी से कहूं, तो मैं बेहतर करने की उम्मीद कर रही हूं। हम सभी यहां आकर खुश हैं।

"गुरजीत ने कहा, "हॉकी नीदरलैंड में एक प्रमुख खेल है। इस देश में बहुत सारे लोग हॉकी खेलते हैं। हम एक दिन मैदान में गए और कई युवा खिलाड़ियों को हॉकी खेलते हुए देखा, शायद यही कारण है कि नीदरलैंड इतने सारे विश्व स्तरीय खिलाड़ी पैदा करता है।

"गुरजीत ने हाल ही में 2020 तोक्यो खेलों के बाद से भारतीय टीम द्वारा किए गए सुधारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा, "तोक्यो खेलों के बाद से हमने बहुत प्रगति की है। हां, हमने तोक्यो में पदक नहीं जीता, लेकिन हमने वहां शानदार प्रदर्शन किया। 

इसलिए, निश्चित रूप से उस प्रदर्शन ने हमारे मनोबल को बढ़ाया।"गुरजीत विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम को लेकर भी उत्साहित हैं। गुरजीत ने कहा, "हमने विश्व कप से पहले बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। कई टूर्नामेंट थे और पहली बार, हमने एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में भाग लिया। 

इसलिए, निश्चित रूप से इन सभी खेलों ने मदद की है हम अपने खेल और आत्मविश्वास दोनों में सुधार हुआ है।"भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप में पूल बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ रखा गया है। भारत अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड से 3 जुलाई को भिड़ेगा।

 

Tags: Sports News , Hockey , Womens Hockey World Cup , Womens Hockey World Cup 2022 , Gurjit Kaur , Indian Womens Hockey Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD