Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम पद से दिया इस्तीफा, साथ ही MLC पद भी छोड़ा

Maharashtra CM Uddhav Thackeray Resigns, Uddhav Thackeray Resigns, Uddhav Thackeray News, Uddhav Thackeray News In Hindi, Maharashtra Political Crisis, Uddhav Resigns, Eknath Shinde
Listen to this article

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 30 Jun 2022

Last updated on: Jun 30, 2022, 00:00 IST

Maharashtra CM Uddhav Thackeray Resigns: उद्धव ठाकरे ने जाते-जाते कही दिल की बातें। चाय वाले, से लेकर फेरी, रेहड़ी वालों को भी शिवसेना ने अपने साथ जोड़ा और आगे बढ़ाया। अब वो बड़े होकर हमे ही भूल गए और धोखा दे दिया।

मुंबई: उद्धव ठाकरे ने बुधबार को अपने सीएम पद से दिया इस्तीफा दे दिया और फ्लोर टेस्ट की घोषणा से पहले ही विधानपरिषद (MLC) पद भी छोड़ा दिया। सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने बुधवार रात को फेसबुक लाइव के जरिये जनता को संबोधित किया। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से करीब साढ़े तीन घंटे की बहस के बाद फैसला सामने आया  तो उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका था। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट (Floor Test) कराने का आदेश दिया था। 

ऐसे में उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) ने अपने फेसबुक पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट को टारगेट करते हुए कहा कि, हमने जिन रिक्शा वाले, चाय वालों को नेता, विधायक बनाया, उन्होंने ही हमें धोखा दिया। हमने उन्हें बातचीत का न्योता दिया, लेकिन वो वापस नहीं लौटे। ठाकरे ने कहा, हमने किसानों  की कर्जमुक्ति माफी के काम को पूरा किया। हमने उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। हमने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर दिया है। 

उद्धव ठाकरे ने शरद पवार और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  के नाम का उल्लेख किया। उद्धव ठाकरे ने कहा, हमें कुछ नहीं चाहिए, बस आशीर्वाद चाहिए। आगे पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा मुझे इस्तीफा देने का दुख नहीं है। उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों का आह्वान करते हुए कहा, जो लोग (बागी गुट के विधायक) आ रहे हैं, उन्हें आने दिया जाए और किसी तरह का नुकसान न पहुंचा जाए। उधर, शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता गोवा पहुंच गए हैं और कल मुंबई लौट सकते हैं। अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फडणवीस बागी गुट के अन्य विधायकों के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं। 

Also read: सीएम उद्धव ठाकरे ने छीने बागी मंत्रियों के विभाग

उद्धव ठाकरे ने आगे दिल की बात कहते हुए बताया “मैं दिल से बात कर रहा हूं। चाय वाले, फेरी वाले और रेहड़ी वालों को भी शिवसेना ने अपने साथ जोड़ा और आगे बढ़ाया. अब वो बड़े होकर वो उन्हीं को भूल गए, जिन्होंने उन्हें बड़ा किया। सत्ता आने के बाद वो सारी बातें भूल गए. जब से मैं मातोश्री आया है, तब से लगातार लोग मेरे पास आ गए हैं।  एक समय जो विरोध कर रहे थे, वो साथ है,जो साथ थे, वो विरोध में हैं.रिक्शावाले (एकनाथ शिंदे), पानवाले को शिवसेना ने मंत्री बनाया, यह लोग बड़े हुए और हमें ही भूल गए। 

उद्धव ठाकरे ने कहा, “हमने अच्छा काम किया, लेकिन लगता है कि हमें किसी की नजर लग गई है। आगे पूर्व महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लोकतंत्र का हमें पालन करना चाहिए।” 

Also read: कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए की थी भविष्यवाणी- 'आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा'

सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अंत में उद्धव ठाकरे ने फेसबुक में कहा कि सरकार भले ही उनकी गिर गई है, लेकिन शिवसेना हमारी है और हमारी ही रहेगी।

 

Tags: Maharashtra CM Uddhav Thackeray Resigns , Uddhav Thackeray Resigns , Uddhav Thackeray News , Uddhav Thackeray News In Hindi , Maharashtra Political Crisis , Uddhav Resigns , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD