अब AIMIM चीफ
Asaduddin Owaisi अब मध्यप्रदेश में अपनी पैठ जमाना चाह रहे हैं। इस वजह से मंगलवार को ओवैसी जबलपुर और
भोपाल पहुंचे। यहां पर ओवैसी ने भाजपा और PM
Narendra Modi पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा- लद्दाख की सरजमीं पर बुलडोजर लेकर चलो, वहां मैं भी चलता हूं जहां चीन कब्ज़ा किए हुए बैठा है। लेकिन भाजपा वाले चीन की बात नहीं करते, डरते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव चल रहे है। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इन चुनावों में भी अपने कई प्रत्याशी उतारे हैं। पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में ओवैसी जबलपुर और भोपाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं की। ओवैसी बोले कि जब तक मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज, आदिवासी या फिर दलित मिलकर सियासी ताकत नहीं दिखाएंगे, तब तक इस देश में कुछ नहीं बदलने वाला।
ओवैसी ने जबलपुर में भरी सभा में चीन का मुद्दा उछाला और कहा कि चीन की फौज लद्दाख की सरजमीं पर कब्ज़ा जमाए बैठी है, यदि हिम्मत है तो 'बुलडोजर लेकर चलो और साथ में मैं भी चलने को तैयार हूं'। चीन को उखाड़ फेंको, लेकिन सरकार चीन की बात नहीं करती है। याद रखो PM मोदी गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने से कुछ नहीं होगा। बुलडोजर चलाना है तो लद्दाख में चलाओं जहां चीनी सेना 1000sq किलोमीटर हमारे मुल्म में घुस चुकी है।
ये भाजपा वाले जितनी मोहब्बत मुझसे करते है, उतनी मोहब्बत इस देश से भी करों। दो साल से चीन कब्जा करके बैठा है लेकिन ये हमारे देश के प्रधानमंत्री को नहीं दिखाई देता। PM मोदी चीन के डरो मत। ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा, कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए ओवैसी ने कहा- जितने जल्द कांग्रेस खत्म होगी, देश के लोकतंत्र के लिए उतना ही अच्छा होगा।
नुपुर शर्मा पर भी PM को घेरा-
ओवैसी ने नुपुर शर्मा विवाद पर भी PM को घेरा है। ओवैसी बोले- PM मोदी को जवाब देना होगा कि वो नुपुर शर्मा के बयान पर चुप क्यों हैं। नुपुर शर्मा को सजा क्यों नहीं दी जा रही। जुबैर को गिरफ्तार करके जेल में डाला जा रहा है और नुपुर शर्मा को PM बचा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? जुबैर गिरफ्तार हो रहा है तो नुपुर भी गिरफ्तार होनी चाहिए।