जुबैर के सपोर्ट में आए राहुल तो विवेक बोले- मूर्ख! एक पंडित का परपोता नक्सलियों के साथ खड़ा है

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जुबैर के सपोर्ट में आए राहुल तो विवेक बोले- मूर्ख! एक पंडित का परपोता नक्सलियों के साथ खड़ा है

भगवान हनुमान पर विवादित पोस्ट करने वाले Mohammed Zubair के सपोर्ट में आए Rahul Gandhi को Vivek Agnihotri ने घेरा, कह दिया इडियट

Crime News , Crime News India , New Delhi , Alt News Co Founder , Mohammed Zubair , Delhi Police , Police Custody, Mohammed Zubair News, Mohammed Zubair Arrest, Hanuman Chalisa Row, Mohammed Zubair Custody, Vivke Agnihotri, Rahul Gandhi
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

The Kashmir Files फिल्म के डायरेक्टर Vivek Agnihotri एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई फिल्म नहीं बल्कि राहुल गांधी है। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने Rahul Gandhi को मूर्ख कहा है। जी हां विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि इडियट राहुल गांधी उन अर्बन नक्सलियों के साथ खड़े हैं, जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक फैक्ट चेकिंग वेबसाइट के को फाउंडर Mohammed Zubair को आज दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153/295 के तहत केस दर्ज किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- 'बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है। सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से केवल एक हजार और पैदा होंगे। अत्याचार पर सत्य की हमेशा विजय होती है'। राहुल के इसी बयान से विवेक चिढ़ गए हैं।

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद से फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब दिया- 'इडियट @राहुल गांधी, एक पंडित के परपोते  हिंदुफोबिक #शहरी नक्सलियों के साथ खड़े हैं, जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करते हैं। जो भारत में साम्प्रदायिक दंगों की साजिश रच रहा है। जो फैक्ट चेकिंग के तौर पर फेक न्यूज चला रहा है। खिलाफत 2.0 का स्लीपर सेल कौन चलाता है।

ये भी पढ़ें- बजरंगबली पर किए इस ट्वीट ने मोहम्मद जुबैर को सीधे जेल पहुंचाया.. हनीमून को बनाया था हनुमान होटल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑल्‍ट न्‍यूज के को-फाउंडर Mohammed Zubair को एक ट्विटर यूजर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जुबैर पर आरोप है कि उन्होंने भगवान हनुमान पर ऐसा विवादित ट्वीट किया है जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, उसे ट्विटर यूजर ने अलर्ट किया कि जुबैर पहले भी आपत्तिजनक ट्वीट्स कर चुके हैं।  दिल्‍ली पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट को टैग कर प्रतीक के खिलाफ भी ऐक्शन लेने की मांग की गई है। जुबैर के खिलाफ IPC की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज है, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , New Delhi , Alt News Co Founder , Mohammed Zubair , Delhi Police , Police Custody , Mohammed Zubair News , Mohammed Zubair Arrest , Hanuman Chalisa Row , Mohammed Zubair Custody , Vivke Agnihotri , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD