Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संजय राउत को ईडी के नोटिस पर ममता ने केंद्र पर निशाना साधा

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Enforcement Directorate, ED, Sanjay Raut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर सोमवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के एक नेता को आज ईडी से समन मिला है। मैंने सुना है कि उनकी संपत्ति को भी कुर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भाजपा की रणनीति है। जब भी वे किसी विपक्षी नेता को परेशान करना चाहते हैं या राज्य सरकार को गिराना चाहते हैं।"उन्होंने बर्दवान में एक सरकारी समारोह में अपने संबोधन में कहा, "यह हर जगह किया जा रहा है। अगर आप सच बोलते हैं तो सीबीआई और ईडी आपको परेशान करेंगे। देश या जीवन इस तरह आगे नहीं बढ़ सकता है। 

सभी को इस तरह क्यों धमकी दी जाती है?"दूसरी ओर, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कूचबिहार जिले में एक रैली में 2024 तक पश्चिम बंगाल सरकार को गिराने की धमकी में महाराष्ट्र का हवाला दिया। उन्होंने कहा, इसकी शुरूआत महाराष्ट्र से हुई है। अब राजस्थान और झारखंड से होते हुए हम पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे और 2024 तक यहां राज्य सरकार को खत्म कर देंगे। 

सभी चार राज्यों में वर्तमान में विपक्षी दलों का शासन है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने रक्षा भर्ती की अग्निपथ योजना पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। "छह महीने के प्रशिक्षण की अवधि से गुजरने के बाद, एक को केवल चार साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। उसके बाद ये युवा क्या करेंगे? सिर्फ चार साल की कमाई से कोई अपने जीवन का खर्च कैसे उठा सकता है?"

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Enforcement Directorate , ED , Sanjay Raut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD