Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

"आजकल ‘स्टार्टअप’ एक फैशन नहीं बल्कि एक नया चलन है" : राजीव चंद्रशेखर

राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने निरमा विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया, स्टार्टअप्स और अन्वेषकों के साथ बातचीत की

Rajeev Chandrasekhar, Union Minister of State for Electronics & Information Technology and Skill Development & Entrepreneurship, BJP, Bharatiya Janata Party, NIRMA  University, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में "युवा भारत के लिए नया भारत: अवसरों का प्रौद्योगिकी दशक" विषय पर प्रस्तुति के दौरान एक छात्र के पूछे गए प्रश्नों में से एक के उत्तर में कहा कि “इन दिनों स्टार्टअप्स कोई फैशन नहीं, बल्कि एक नया चलन (एक ऐसा चलन जो अब सामान्य रूप ले चुका है) है। 

ये पिछले 8 वर्षों में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई सक्रिय नीतियों और सुधारों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में आए गहरे संरचनात्मक परिवर्तनों से उभरने वाली नई वास्तविकता हैं।” केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर मौजूद स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और छात्रों से बातचीत करते हुए उन अवसरों को सूचीबद्ध किया जो युवाओं के लिए आगे आने वाले समय में उपलब्ध होंगे क्योंकि भारत उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसे प्रधानमंत्री भारत का प्रौद्योगिकी दशक अर्थात टेकेड कहते हैं। 

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि कोविड महामारी के दौरान तेजी से डिजिटलीकरण ने आम तौर पर भारत के लिए और विशेष रूप से युवा भारतीयों के लिए नए अवसर खोले हैं। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना की, जिसने एक लचीले और आत्मविश्वास से भरे नए भारत की शुरुआत की है। नया भारत लोकतंत्र की पुरानी परंपराओं को बदल रहा है और कुछ चुनिंदा लोगों को मिल रहे ऋण और अन्य अवसरों के चलन को भी बंद कर रहा है। 

उन्होंने मजबूत जीडीपी विकास दर का हवाला दिया क्योंकि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। माल और सेवाओं के निर्यात ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं ($400 अरब - माल निर्यात, $254 अरब - सेवा निर्यात) और $ 80 अरब से अधिक का अब तक का सबसे अधिक एफडीआई हासिल कर रहा है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे भारत 100 यूनिकॉर्न और 75,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित किया, जिन्हें उन्होंने $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और उससे कहीं आगे भारतीय अर्थव्यवस्था के लक्ष्य का वास्तविक चालक बताया। श्री राजीव चंद्रशेखर ने दोपहर में गणपत विश्वविद्यालय का दौरा किया जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के साथ बातचीत की। उन्होंने भारत और जापान के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में सुजुकी द्वारा स्थापित 5जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस असेंबली लाइन का दौरा किया।

गणपत विश्वविद्यालय की यात्रा का बहुप्रतीक्षित हिस्सा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ केंद्रीय मंत्री की खास बातचीत थी। तीन छात्रों ने मंत्री का साक्षात्कार लिया। छात्रों ने उनके प्रारंभिक जीवन के अनुभव से लेकर उनकी उद्यमशीलता की यात्रा और डिजिटल इंडिया से लेकर इस प्रौद्योगिकी दशक (टेकेड) में युवाओं को मिलने वाले अवसरों पर सवाल पूछे। इस सत्र में छात्रों और स्टार्टअप्स की खचाखच भरी भीड़ से प्रश्न भी आमंत्रित किए गए। श्री राजीव चंद्रशेखर ने सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने छात्रों और नवोदित उद्यमियों को कुछ टिप्स भी दिए।

बाद में दिन में केंद्रीय मंत्री आणंद के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने रात के खाने के समय उद्योग जगत के नेताओं, शिक्षाविदों और स्किलिंग परितंत्र के हितधारकों से मुलाकात की। दिन की शुरुआत में, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं जहां वह अहमदाबाद, मेहसाणा, वडोदरा और आणंद में स्टार्टअप्स, उद्यमियों और छात्रों के साथ जुड़ेंगे और बातचीत करेंगे।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , Union Minister of State for Electronics & Information Technology and Skill Development & Entrepreneurship , BJP , Bharatiya Janata Party , NIRMA University , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD