आदित्य ठाकरे की चेतावनी: धोखेबाज कभी नहीं जीतते, एक दिन भगोड़ों को मुझसे आंखें मिलानी ही पड़ेगी

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

आदित्य ठाकरे की चेतावनी: धोखेबाज कभी नहीं जीतते, एक दिन भगोड़ों को मुझसे आंखें मिलानी ही पड़ेगी

Uddhav Thackeray , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government News, Aaditya Thackeray
Listen to this article

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

Maharashtra में महासंग्राम जारी है। लेकिन अब इस संग्राम में Aaditya Thackeray खुल कर बोले हैं। SC के फैसले के बाद आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर शिवसेना के बागी विधायकों पर निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने बागी नेताओं को चेतावनी दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो आमने-सामने आकर बात करें। आदित्य ठाकरे ने शिंदे खेमे को विद्रोही नहीं बल्कि अलगाववादी कहा है। 

आदित्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो विश्वासघात करते हैं- वे कभी नहीं जीतते। हमें खुदपर विश्वास है और लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। जो लोग यहां से भाग गए और खुद को बागी बता रहे हैं, अगर उन्हें बगावत करनी थी तो यहां करना चाहिए था। उन्हें इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहिए था। बागियों का दूसरा फ्लोर टेस्ट तब होगा जब वे मेरे सामने बैठेंगे, मेरी आंखों में देखेंगे और बताएंगे कि हमने क्या गलत किया?

आदित्य ठाकरे ने ये दावा भी किया कि Uddhav Thackeray ने पिछले महीने पार्टी नेता Eknath Shinde से पूछा था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, हालांकि शिंदे ने तब बात को टाल दिया था। आदित्य ने शिंदे के विद्रोह के हवाले से कहा,  20 मई को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को 'वर्षा' बुलाया था और पूछा था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। तब उन्होंने इस मुद्दे को टाल दिया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिंदे ने पिछले हफ्ते पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी थी। अब हालात ऐसे हैं कि शिवसेना के ज्यादातर विधायक उनके साथ हैं और सब असम के गुवाहाटी में एक होटल में रह रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे अपनी कुर्सी और सास बचाने की जदोजहद में लगे हैं लेकिन कोई समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। महाराष्ट्र के ऐसे हालत देखकर तो लगता है कि ये राजनीति नहीं सर्कस हो रही है।

 

Tags: Uddhav Thackeray , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government News , Aaditya Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD