Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बल्लेबाजी की शुरुआत करने पर थोड़ा नर्वस था : दीपक हुड्डा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Deepak Hooda, India Vs Ireland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबलिन , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

 सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ आयरलैंड के खिलाफ मलाहाइड में भारत के पहले टी20 मैच में पिच पर उतरे ऑलराउंडर दीपक हुड्डा बल्लेबाजी की शुरूआत करने में थोड़ा नर्वस थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद हुड्डा को शीर्ष क्रम में पदोन्नत किया गया था, जिसके बाद उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाकर भारत को सात विकेट से जीत दिलाई। 

हुड्डा ने युजवेंद्र चहल को डबलिन में बीसीसीआई टीवी के लिए एक वीडियो में बताया, "जाहिर है कि बल्लेबाजी की शुरुआत करने मैं थोड़ा नर्वस था। लेकिन साथ ही जीवन में चुनौतियां भी आएंगी, इसलिए मैं चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं। हार्दिक के साथ मैच में साझेदारी अच्छी थी और उसकी वजह से हम तेजी से आगे बढ़े। 

मैंने विशेष रूप से छक्का या चौका मारने की योजना नहीं बनाई थी, मैं बस मैच को खत्म करना चाहता था।"हुड्डा ने कहा कि सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 11 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर उन्हें ओपनर के रूप में शॉट खेलने का समय दिया। उन्होंने कहा, "जब आप क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आपको चुनौतियां मिलेंगी। 

ईशान किशन की शुरुआती विस्फोटक पारी ने मेरी मदद की और मैं थोड़ा समय ले पाया। उस समय मेरी योजना थी कि मैं समय लेकर शॉट खेलूं। आईपीएल में भी मैंने दूसरे या तीसरे ओवर से बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं उत्साहित था और हर चीज के लिए तैयार था।"हुड्डा ने फिर चहल से बात की, जो अपने तीन ओवरों में 3.66 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 11 रन देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए । 

चहल ने लोर्कन टकर का विकेट भी लिया। चहल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी की मानसिक दृढ़ता और बैक-अप योजना पर जल्दी काम करना जरूरी होता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Deepak Hooda , India Vs Ireland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD