Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

कानपुर हिंसा: अब बिरयानी नहीं बना पाएंगे मुख्तार बाबा... FSSAI ने सभी दुकानों को सील किया

Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Mukhtar Baba , Mukhtar Baba News , Mukhtar Baba News In Hindi , Baba Biryani, Baba Biryani News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कानपुर , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

Kanpur Violence में गिरफ्तार हुए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज यानी सोमवार को जिला प्रशासन के कई विभागों की टीमों ने एक साथ शहर में बने बाबा बिरयानी के कई रेस्टोरेंट पर एक साथ छापेमरी की। इसके साथ-साथ स्वरूप नगर, बेकनंगज, साउथेक्स मॉल और आर्य नगर में भी बने बाबा बिरयानी के रेस्टोरेंट पर रेड मारी गई है। खबर है कि इस छापेमारी में फूड डिपार्टमेंट, प्रशासन और पुलिस की टीम शामिल है। अभी सभी जगह पर फूड सैम्पलिंग की जा रही है। पता चला है कि बिरयानी के सैंपल फेल होने के बाद FSSAI सभी दुकानों को सील कर रहा है। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा में 'बाबा बिरयानी' के मालिक मुख्तार बाबा को जेल भेज दिया गया था। मुख्तार बाबा पर आरोप हैं कि उन्होंने हिंसा के दौरान दंगाइयों को खाना खिलाया था और उनकी मदद की थी।  

ये भी पढ़ें- कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार गिरफ्तार..दंगों में पत्थरबाजों को खिलाई थी बिरयानी

बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर हो रही कार्यवाही को लेकर परिजन भी सफाई देने सामने आए हैं। उनका कहना है कि कोई सबूत हो तो जांच कर सरकार जांच कर ले। हमें सरकार पर भरोसा है। वहीं, आरोपी मुख्तार बाबा के परिजनों ने राम जानकी मंदिर की जमीन पर कब्जे पर को लेकर कहा, मंदिर का मामला अलग है और हमारी दुकानें अलग। हमने जिले के DM के पास जमीन से संबंधित कागज भी दाखिल कर दिए हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्तार बाबा के खिलाफ 3 और FIR दर्ज की हैं। इन मुकदमों में वादियों ने मुख्तार और उसके परिजनों पर राम जानकी मंदिर की जमीन को लेकर आरोप लगाए हैं। जबकि मुख्तार बाबा को पुलिस कानपुर बवाल में शामिल मानकर पहले जेल भेज चुकी है। इस मामले में पुलिस ने उसके परिवार वालों पर भी FIR दर्ज की है। 

बिरयानी में मिलाया जाता था जानलेवा केमिकल

एसडीएम सदर अनुराज जैन ने बताया कि 8 जून को 6 प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर बिरयानी के फूड सैंपल फूड डिपार्टमेंट ने कलेक्ट किए थे। 24 जून को आगरा लैब से सभी की रिपोर्ट में सामने आया कि बिरयानी में कलर के लिए हानिकारक केमिकल मिलाया जा रहा था। जिसे फूड FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी बैन कर रखा है। जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।

 

Tags: Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Mukhtar Baba , Mukhtar Baba News , Mukhtar Baba News In Hindi , Baba Biryani , Baba Biryani News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD