Sanjay Raut को ED का समन.. बोले- चाहे मेरा सिर कलम कर दो, डरूंगा नहीं.. आओ मुझे गिरफ्तार करो

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Sanjay Raut को ED का समन.. बोले- चाहे मेरा सिर कलम कर दो, डरूंगा नहीं.. आओ मुझे गिरफ्तार करो

Sanjay Raut, Uddhav Thackeray , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government News
Listen to this article

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

Maharashtra की राजनीति में भूचाल आ गया है। Uddhav Thackeray  अपनी कुर्सी और पार्टी बचाने के लिए जूझ रहे हैं वहीं अब शिवसेना नेता Sanjay Raut को ED ने समन दे दिया है।  ED ने पात्रा चॉल भूमि घोटाले में संजय राउत को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब ये मामला और गंभीर हो गया है। शिवसेना, कांग्रेस से लेकर TMC तक BJP पर हमलावर हो गई हैं। 

ED के समन के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। संजय राउत ने लिखा- मुझे पता चला कि ईडी ने मुझे तलब किया है। महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हैं। हम, बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा। मुझे गिरफ्तार करो। जय हिन्द! 

संजय ने साफ शब्दों में कह दिया है कि उनका सिर भी कलम कर दिया जाए, तब भी वे गुवाहाटी का रास्ता नहीं लेंगे। केंद्र पर हमलावर हुईं पार्टियां शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई ED डिपार्टमेंट। 

वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ED के कार्यालय का नाम बदलकर BJP कार्यालय रख देना चाहिये। संजय राउत जी ने कोई गुनाह किया तो ED अब तक सो क्यों रही थी? क्या ED को MLA किड्नैपिंग गैंग भाजपा ने आदेश दिया है?

राउत को 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

जमीन घोटाले के एक केस में ED ने राउत को 28 जून यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। ये समन Patra Chawl Land Scam Case मामले में भेजा गया है। ED ने पात्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में शिवसेना नेता की संपत्ति को पहले अटैच कर चुका है। ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ की थी। 

राउत ने दिया था विवादित बयान

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम के बीच पिछले कल यानी रविवार को संजय राउत एक विवादित बयान दिया था। एक सभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा था कि अब यहां सिर्फ उनके शव वापस आएंगे। यहां उनका सीधा निशाना उन बागी विधायकों की ओर था जो Eknath Shinde कैंप में जाकर ठहरे हैं। राउत वे आगे कहा कि अब यहां 40 विधायकों के शव यहां लौटेंगे, जिसे हम पोस्टमार्टम के लिए विधानसभा भेजेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राउत के इस बयान को सीधे तौर पर एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राउत ने अपने इस बयान पर सफाई भी दे दी है।

 

Tags: Sanjay Raut , Uddhav Thackeray , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD