Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया

Dr. Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar, Dr. Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, Nasha Mukt Bharat Abhiyaan Run, Against Drug, Jawaharlal Nehru Stadium, Bhishma Pitamah Marg, Pragati Vihar, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आज नई दिल्ली के प्रगति विहार में भीष्म पितामह मार्ग स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान दौड़ -नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध 19वीं दौड़ - का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन नई दिल्ली के हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर करने और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिभागियों को संकल्‍प भी दिलाया जाएगा।

नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा दौड़ को झंडी दिखाने के बाद शपथ दिलाई जाएगी।नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से मुक्त दुनिया का निर्माण करने के लिए उठाए गए कदमों और सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए मनाया जाता है।

 इस दौड़ का आयोजन इसके लिए जागरूकता पैदा करने और नशीली पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध एक संयुक्त मोर्चा प्रस्‍तुत करने के लिए किया जाता है।देश के 272 चिन्हित जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान नाम से एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इन 272 जिलों में अभियान गतिविधियों के लिए 8000 से अधिक मास्टर स्वयंसेवक हैं, जो वास्तव में अब तक आरंभ किए गए विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से 1.20 करोड़ से अधिक युवाओं और 31 लाख से अधिक महिलाओं सहित 3.10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं। 

नशा मुक्त भारत अभियान के परिणाम अभी तक बहुत उत्साहजनक रहे हैं और यह मंत्रालय वर्ष 2022 के अंत तक 100 जिलों को निर्धारित मापदंडों के भीतर नशा मुक्त घोषित करने के लिए भी सख्ती से काम कर रहा है।इस वर्ष की थीम ‘‘ड्रग्स पर तथ्य साझा करें, जीवन बचाएं’’ है। इसका उद्देश्य दवाओं - स्वास्थ्य जोखिम और विश्व दवा समस्या के समाधान से लेकर साक्ष्य आधारित रोकथाम, उपचार और देखभाल तक - पर वास्तविक तथ्यों को साझा करके भ्रामक सूचना का मुकाबला करना है।

‘‘नशा मुक्त भारत अभियान दौड़ – नशीले पदार्थों के विरुद्ध दौड़’’ के लिए सामूहिक कार्यक्रम से संबंधित पहल की जा रही है और 1 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर दौड़, जुंबा क्‍लासेज, एरोबिक्स का आयोजन किया जा रहा है।

 

Tags: Dr. Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar , Dr. Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , Nasha Mukt Bharat Abhiyaan Run , Against Drug , Jawaharlal Nehru Stadium , Bhishma Pitamah Marg , Pragati Vihar , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD