पति की कुर्सी बचाने मैदान में उतरी रश्मि ठाकरे, एक-एक कर सभी बागी MLA की पत्नियों को घुमाया फोन

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पति की कुर्सी बचाने मैदान में उतरी रश्मि ठाकरे, एक-एक कर सभी बागी MLA की पत्नियों को घुमाया फोन

पति Uddhav Thackeray की कुर्सी और साख बचान के लिए अब पत्नी Rashmi Thackeray ने मोर्चा संभाल लिया है। रश्मि बागी विधायकों की पत्नियों को मनाने में जुट गईं हैं।

Rashmi Thackeray , Sharad Pawar , Uddhav Thackeray , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

Maharashtra में Uddhav Thackeray की सरकार खतरे में है। कुर्सी के साथ-साथ साख भी दांव पर लगी है। शिवसेना के बागी नेता Eknath Shinde 46 विधायकों को अपने साथ लेकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं। बागियों को मनाने में शिवसेना के वरिष्ठ नेता और खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी फेल हो गए हैं। वहीं अब इस लड़ाई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी Rashmi Thackeray ने मोर्चा संभाल लिया है।

जी हां! खबर ये है कि  शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने बागी विधायकों की पत्नियों को फोन कर उनसे बात की है। रश्मि ठाकरे ने बागी विधायकों की पत्नियों को अपने पति से महाराष्ट्र संकट को लेकर बात करने के लिए राजी करने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे भी विधायकों की बगावत के बाद से एक्टिव मोड में हैं। उद्धव ठाकरे ने भी कुछ बागी विधायकों से मैसेज के जरिये बात की है। बागी विधायकों का कहना है कि वे शिवसेना के साथ हैं।

बागी विधायकों की ओर से शिवसेना के साथ होने को लेकर बयान लगातार आ रहा है जिससे पार्टी के भीतर थोड़ी भ्रम की स्थिति बन गई है। उद्धव ठाकरे ने पहले भी कुछ विधायकों के गुवाहाटी से मुंबई लौटने के बाद सरकार के समर्थन का भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ विधायक हमारे मैसेज का जवाब दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बागियों को मनाने की अब तक की हर कोशिश बेकार रही है। इसलिए रश्मि ठाकरे बागियों की पत्नियों को फोन कर रही हैं और उनसे अपने पति को वापस बुलाने के लिए कह रही हैं। कहा जा रहा है कि रश्मि ठाकरे पर्दे के पीछे से शिवसेना संगठन को संचालित करती हैं। शिवसेना समर्थकों के सड़क पर उतरने के साथ ही बागी विधायकों के समर्थकों ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। उद्धव के समर्थकों ने मुंबई में रविवार को बाइक रैली निकाली। वहीं, पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बागियों के खिलाफ नारेबाजी की। शिवसैनिकों ने कहा गद्दारों को माफ नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बवाल में डॉन की एंट्री, शिंदे बोले- जिसके दाऊद से संबंध है उसे समर्थन कैसे दे दें

अब महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवेसना के नेतृत्व वाली आघाड़ी सरकार के नेताओं को भरोसा है कि गुवाहाटी गए बागी विधायक जब मुंबई लौटेंगे तब वह टूट जाएंगे। इसी के सहारे सरकार को बचा लेने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे शिवसेना के दो तिहाई विधायकों के (37) को हर हाल में अपने पक्ष में रखना चाहते हैं। NCP प्रमुख Sharad Pawar ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार चला पाएंगे कि नहीं, यह तब पता चलेगा जब बागी विधायक गुवाहाटी से वापस लौटेंगे।

 

Tags: Rashmi Thackeray , Sharad Pawar , Uddhav Thackeray , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD