Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पहले टी20 मैच में भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Deepak Hooda, India Vs Ireland, 1st T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबलिन , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

दीपक हुड्डा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने यहां 'द विलेज' स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने बारिश के कारण निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाए थे। शानदार गेंदबाजी के लिए युजवेंद्र चहल को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया। 

बारिश ने मैदान पर मौजूद दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया, जिससे मैच 11 बजकर 20 मिनट पर शुरू किया गया। बारिश के कारण टीमों में आठ ओवर की कटौती की गई और मैच को 12-12 ओवर का किया गया। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी टीम में डेब्यू किया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। पॉवरप्ले के दौरान टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए, जिसमें पॉल स्टर्लिग (4), कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (0), गैरेथ डेलानी (8) का विकेट शामिल है। हालांकि, बाद में हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर ने पारी को संभाला। जहां चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच पचास रन की साझेदारी हुई। 

टकर ने 18 रन की पारी खेली, जिन्हें गेंदबाज चहल ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। उनके बाद डॉकरेल क्रीज पर आए। इस दौरान टेक्टर ने 33 गेंदों पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। टीम ने 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य दिया। 

जवाब में भारतीय टीम ने 9.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि, 30 के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिरे, जिसमें ईशान किशन (26) और सूर्य कुमार (0) यादव का विकेट शामिल है। वहीं, सलामी बल्लेबाज दीपक हुड्डा क्रीज पर बने हुए थे और कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए। 

तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 64 रन की साझेदारी हुई, लेकिन पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाए और गेंदबाज जोशुआ लिटल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनके बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए और हुड्डा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 

हुड्डा की 29 गेंदों की पारी ने भारतीय टीम को सात विकेट से मैच जीता दिया। हुड्डा ने 29 गेंदों पर दो छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 47 रन का पारी खेली। वहीं, कार्तिक भी 5 रन पर नाबाद रहे। बल्लेबाजों की मदद से भारतीय टीम ने 9.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन की पारी खेली। गेंदबाज क्रेग यंग ने 2 विकेट झटके।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Deepak Hooda , India Vs Ireland , 1st T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD