कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए की थी भविष्यवाणी- 'आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा'

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए की थी भविष्यवाणी- 'आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा'

Maharashtra में सियासी ड्रामे के बीच Uddhav Thackeray पर Kangna Ranaut की चुनौती का वीडियो हो रहा वायरल। कंगना ने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी कि उद्धव ठाकरे का अहंकार टूट जाएगा।

Uddhav Thackeray , Chief Minister of Maharashtra , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update ,Uddhav Thackeray Government , Uddhav Thackeray Government News , Uddhav Thackeray News, Kangana Ranaut, Kangana Ranaut News, Kangana Ranaut Viral Video
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

Maharashtra में सियासी ड्रामा चल रहा है। CM Uddhav Thackeray के हाथ से सत्ता के साथ-साथ पार्टी भी जाती हुई दिख रही है। Eknath Shinde गुट का दावा है कि उनके साथ कुल मिलाकर 42 विधायक हैं। इसमें 35 शिवसेना के बताये जा रहे हैं। वहीं खबर ये भी है कि कईं और विधायक शिंदे गुट से जुड़ गए हैं। इससे ठाकरे और कमजोर हो चुके हैं। इस सब ड्रामे के बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस Kangna Ranaut का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंगना ने CM उद्धव ठाकरे के बारे में भविष्यवाणी की थी। 

आपको मालूम ही होगा कि कंगना रनौत का ऑफिस साल 2020 में BMC ने ध्वस्त किया था। कंगना रनौत ने तब उद्धव ठाकरे को चुनौती दी थी। आज जब शिवसेना की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि कंगना ने दो साल पहले 2020 में भविष्यवाणी की थी कि उद्धव ठाकरे का अहंकार टूट जाएगा। कंगना ने कहा था- उद्धव ठाकरे, तुम्हें क्या लगता है कि तुमने मुझसे बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है याद रखना।

इसके साथ ही कंगना रनौत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंगना कह रही हैं- जब भी कोई व्यक्ति औरत का अपमान करता है उसका पतन जरूर होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BMC ने कंगना के बंगले के एक हिस्से को अवैध बताते हुए उस पर कार्रवाई की थी। मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा था कि BMC अधिकारी ने कंगना रनौत के बंगले के हिस्से को गिराने में द्वेषपूर्ण काम किया था। इसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा था कि जब कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है, तो यह व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत होती है।

ये तो अभी कहना जल्दबाजी होगा कि कंगना रनौत की भविष्यवाणी सही साबित हुई लेकिन एक बात साफ है उद्धव ठाकरे सरकार बहुत मुश्किल में है। सत्ता और पार्टी दोनों उद्धव के हाथ से जाती हुई दिख रही है क्यों कि Eknath Shinde का पास करीब 42 विधायकों का सपोर्ट है। ऐसे में खबर ये भी आ रही है कि शिंदे शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर भी दावा ठोक सकते हैं। फिलहाल ठाकरे ने CM पद नहीं छोड़ा है लेकिन उन्होंने इशारा दिया कि बागी अगर सामने आकर बात करें तो वह इस्तीफा देने के लिए भी तैयार है।

 

Tags: Uddhav Thackeray , Chief Minister of Maharashtra , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government , Uddhav Thackeray Government News , Uddhav Thackeray News , Kangana Ranaut , Kangana Ranaut News , Kangana Ranaut Viral Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD