प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की पत्नी बोली.. हमारा घर गलत तरीके से गिराया गया

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की पत्नी बोली.. हमारा घर गलत तरीके से गिराया गया

Hindu , Muslim , Riots , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Prayagraj , Prayagraj Protest , Prayagraj Violence , Agitation , Jumma , Mohammad Jawed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

10 जून को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुलडोजर चलाया। पीडीए अधिकारियों ने कहा कि जावेद मोहम्मद के घर को ध्वस्त किया गया, क्योंकि उसने अपना घर यूपी राज्य योजना और विकास नियम 1973 के प्रावधानों के खिलाफ बनाया था और यह अवैध निर्माण था।

बताया जा रहा है कि यह घर जावेद की पत्नी परवीन फातिमा के नाम पर रजिस्टर है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि पीडीए की यह कार्रवाई एक लक्षित कार्य था, जिसमें उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। पीडीए ने एक बयान में कहा कि 4 मई को शिकायत मिली थी कि जावेद द्वारा दो मंजिला इमारत का निर्माण अवैध है। वह वहां वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का कार्यालय चला रहा था।

शिकायत में कहा गया, "लोग किसी भी वक्त कार्यालय पर आते हैं और सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क करते है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ असामाजिक तत्व भी पार्टी कार्यालय में आते रहते हैं। इस कार्यालय को विकास प्राधिकरण से मंजूरी नहीं मिली हुई है, इसलिए इमारत की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाए।" पीडीए के बयान में कहा है कि शिकायत के आधार पर इमारत का निरीक्षण किया गया, तो पाया कि इसका निर्माण अतिरिक्त भूमि पर किया गया था।

जिसके बाद जावेद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जब उसने नोटिस लेने से इनकार किया तो उस नोटिस को बिल्डिंग पर चिपका दिया गया। पीडीए ने कहा कि जावेद को दिए गए नोटिस के अनुसार, मालिक को खुद अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने और 15 दिनों के भीतर पीडीए को विध्वंस की जानकारी देने की बात कही गई थी। जब ऐसा नहीं किया गया, तो जावेद को 12 जून की सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का नोटिस थमाया गया। पीडीए ने आगे की कार्रवाई करते हुए 12 जून की दोपहर इमारत को ध्वस्त कर दिया।

 

Tags: Hindu , Muslim , Riots , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Prayagraj , Prayagraj Protest , Prayagraj Violence , Agitation , Jumma , Mohammad Jawed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD