Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में,विपक्ष कर रहा बदनाम करने की कोशिश : भगवंत मान

पंजाब पुलिस केंद्रीय एजेंसियों और दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गहराई से कर रही जांच:भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sangrur, Sangrur By-Election, Gurmail Singh, Sangrur by-poll
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर हंगामा करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली कंग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने अपने निजी फायदे के लिए हमेशा पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश की। लेकिन अब राज्य सुरक्षित हाथों में है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में लोगों का सामाजिक बंधन बेहद मजबूत है। पंजाब के लोग शांति पसंद,नफरत फैलाने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।पंजाब के लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) की हत्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्रीय एजेंसियों और पांच अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

उन्होंने कहा कि आप सरकार के तीन महीने के गतिशील कामकाज से विपक्ष पूरी तरह घबराया हुआ है। सभी विरोधी पार्टियां एक हो गई हैं और पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा सरकार न केवल युवाओं का भविष्य खराब करने जा रही है, बल्कि इस योजना को लागू करने से सेना के अधिकारियों का मनोबल भी गिरेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं के लिए 3-4 महीने का प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार को देश की बेहतरी के लिए  इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश को बांटने की राजनीति करती है,जबकि आप एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो शांति और भाईचारे की वकालत करती है।भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि विपक्षी नेता उनका अनादर कर रहे हैं। 

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देशभक्तों का अपमान करने के लिए पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।मुख्यमंत्री ने दो बार सांसद और अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगरूर के लोगों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगरूर के लोग इंकलाबी हैं,मुझे पूरा विश्वास की वे इस बार भी आम आदमी को ही चुनेंगे और गुरमेल सिंह को भारी मतों से जीताकर संसद भेजेंगे।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। हमारा उद्देश्य पंजाब के नौजवानों को रोजगार देना है,अच्छे स्कूल और अस्पतालों बनाने के साथ, भ्रष्टाचार और माफिया का सफाया कर पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाना है।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sangrur , Sangrur By-Election , Gurmail Singh , Sangrur by-poll

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD