Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

देश, धर्म, मत, संप्रदाय जाति से हटकर विश्व के 200 देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया : तरुण चुग

तरुण चुघ ने भाजपाई संघ इतिहासक सिंद्धु नदी के किनारे लेह में 11482 फीट ऊंचाई पर योग दिवस मनाया

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, International Yoga Day, Yoga Day, Yoga Day 2022, Benefits Of Yoga, Yoga Benefits, International Yoga Day 2022, International Day of Yoga Day, Yoga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लेह/चंडीगढ़ , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लद्दाख के लेह जिला में 11482 फीट ऊंचाई पर स्थित हिन्दू दर्शन के उत्त्पत्ति केंद्र सिंद्धु नदी के किनारे भाजपा लद्दाख़ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ योग करते हुए कहा की भारत में “योग” युगों से शरीर, मन और आत्मा को साध कर एक स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज योग सम्पूर्ण विश्व को भी निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम के बाद योग दिवस पर मीडिया से बात करते हुए चुग ने कहा की मई 2014 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता ने जो जनादेश दिया था, वो सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि एक विचार, मानसिकता और युग बदलने के लिए था। भारत दुनिया का शायद इकलौता देश होगा जिसका व्यापक सांस्कृतिक प्रभाव पूरे विश्व में पड़ता रहा है।

राष्ट्रीय महामंत्री चुघ ने कहा पूर्व में इंडोनेशिया देश की बात की जाए, तो निशिया एक ग्रीक शब्द है जिसका अर्थ होता है द्वीप और इंडो का अर्थ भारतीय यानी इंडोनेशिया का अर्थ हुआ भारतीय द्वीप। इसी प्रकार, पश्चिम में कोलम्बस भारत की खोज करते करते गलती से अमेरिका पहुंच गए और वहां के मूल निवासियों को इंडियन कहा, जिसे आज रेड इंडियन के नाम से जाना जाता है। भारत का दुनिया पर इतना व्यापक सांस्कृतिक प्रभाव होने के बावजूद, दुर्भाग्यवश आजादी के बाद लंबे समय तक कभी इसका समुचित प्रयोग नहीं किया गया।

चुग ने कहा की केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के ठीक बाद, 27 सितंबर 2014 को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में रखा गया। भारत का विश्व पर सौम्य सांस्कृतिक प्रभाव के साथ साथ हमारी कूटनीतिक सफलता का भी यह प्रमाण था कि संयुक्त राष्ट के 193 देशों में 177 देश इसके समर्थक ही नहीं बल्कि सह प्रस्तावक बने। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में प्रस्तावक बनने का यह एक रिकार्ड है।

योग दिवस पर अधिक माहिती बताते हुए चुग ने कहा की  धर्म, मत, संप्रदाय और जाति से अलग हटकर विश्व के देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का समर्थन किया गया। आज 200 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को स्वीकार किया गया है और यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति के उद्भव के सफल प्रयोग का ही परिणाम है।

योग दिवस पर कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए चुग ने कहा आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर में उपस्थित रहे और मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग किया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी आज नोएडा स्टेडियम में रहे और वहां योग किया । भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी देश के विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 चुग ने कहा की इस वर्ष के योग दिवस पर उसका थीम  ‘मानवता के लिए योग’ था। भारतीय सभ्यता ही एकमात्र ऐसी सभ्यता है जो सिर्फ मानवता ही नहीं, बल्कि देवता तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त करती है। योग हमारे शारीरिक व्यायाम के साथ साथ शरीर की विभिन्न ऊर्जाओं के योग से लेकर आंतरिक आत्म शक्ति तक का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए इस बार का थीम ‘मानवता के लिए योग’ रखा गया है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में बेहतर संतुलन के लिए भी योग आवश्यक है और भारत की इस महान सांस्कृतिक धरोहर के लिए हम सभी को गर्व करना चाहिए।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 , International Day of Yoga Day , Yoga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD