Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

योग के माध्यम से ही स्वस्थ भारत की परिकल्पना होगी साकार : धर्मेंद्र प्रधान

कांगड़ा के ऐतिहासिक किला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Kishan Kapoor, International Yoga Day, Yoga Day, Yoga Day 2022, Benefits Of Yoga, Yoga Benefits, International Yoga Day 2022 Theme, Why Is Yoga Day Celebrated
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

योग के माध्यम से ही स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जाएगा, केंद्र सरकार ने योगाभ्यास का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है।

यह उद्गार केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांगड़ा किला में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण की थीम . “मानवता के लिए योग” निर्धारित किया गया है इस थीम पर ही दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत को योग गुरु कहा जाता है. इसलिए आयुष मंत्रालय ने 21 जून को दुनियाभर में आयोजित होने वाले योग दिवस की ये खास थीम चुनी है। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी योग को प्रमुखता से शामिल किया गया है ताकि युवा पीढ़ी योग से जुड़कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौर में भी योगाभ्यास ने लोगों को संजीवनी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को बढ़ावा देने की पहल की है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल हुई है इससे देश ही नहीं अपितु पुरी दुनिया को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, सांसद किशन कपूर, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, केंद्रीय विवि के कुलपति एसपी बंसल, एसडीएम नवीन तन्वर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Kishan Kapoor , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 Theme , Why Is Yoga Day Celebrated

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD