Parwanoo Timber Trail: हिमाचल प्रदेश के परवाणू में रोपवे हुआ ख़राब, 11 लोगों की जाने अटकी हवा में, जानिए क्या है पूरा मामला

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Parwanoo Timber Trail: हिमाचल प्रदेश के परवाणू में रोपवे हुआ ख़राब, 11 लोगों की जाने अटकी हवा में, जानिए क्या है पूरा मामला

Parwanoo Timber Trail, Parwanoo Timber Trail News, Timber Trail Accident, Himachal pradesh accident, Solan district news, 7 tourists trapped, Parwanoo Timber Trail, परवाणू टिम्बर ट्रेल, सोलन में हादसा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

Parwanoo Timber Trail:  हिमाचल प्रदेश के परवाणू में रोपवे (केबल कार) ख़राब होने की वहज से 11 टूरिस्ट की जान हवा में अटक गई हलांकि इस लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू टीम ने दूसरी केबल कार भेजी और एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर लिया Timber Trail (cable-car) में आई दिक्कत की वजह से हवा में 11 जाने अटक गई थीं। तकनीकी टीम जल्द से जल्द  केबल कार (cable-car) को ठीक करने कि कोशिश में हैं इस मौके पर वहाँ पुलिस भी अपना पूरा ध्यान इस स्थिति पर बनाए हुए है खबर है की रोपवे में फंसे हुए लोग 5 परिवारों के 10 मेंबर हैं हलांकि टीम ने 10 लोगों को बचा लिया है जिसमें से 5 महिलाएं और 5 पुरुष हैं।  

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया की करीब 1:30 बजे परवाणू के टीटीआर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण केबल कार बीच मे अटकी गई।  केबल कार में फंसे पर्यटकों ने बताया है कि वे लोग रिजॉर्ट जा रहे थे तकनीकी दिक्कत आने के कारण यहां पर टिंबर ट्रेल फंस चुकी है,उनका कहना है कहा कि रेस्क्यू ट्रॉली के माध्यम से उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। 

सीएम जयराम मौके के लिए रवाना

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलन के परवाणू टिंबर ट्रेल में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। प्रशासन मौके पर है। एनडीआरएफ व प्रशासन की मदद से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

पहले भी देखा गया है ऐसा मामला 

ये पहली बार का मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह की घटना 13 अक्टूबर 1992 में सामने आ चुकी है उस समय भी लगभग दिल्ली वह पंजाब के 10 लोगों की जाने तीन दिनों तक हवा में अटक गई थी और एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। 

उस दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए आर्मी व एयर फोर्स के जवानों ने हवा में अटकी लोगों की जनों को बचा लिया था। जिसके बाद यह खबर सब जगह आग की तरह फैल गई थी। 

ट्रॉली अटेंडेंट ने गवाई थी जान 

11 अक्टूबर, 1992 को कालका-शिमला नेशन हाइवे पर स्थित परवाणू के समीप बने टिबर ट्रेल रिजोर्ट में चलने वाली रोपवे ट्रॉली में पर्यटक बैठकर जा रहे थे तो सैकडों फुट की ऊंचाई पर ट्रॉली अचानक एक झटके के साथ रुक गई।  अंदर बैठे लोगों समेत ही ट्रॉली तार पर पैंडूलम की तरह हिलने लगी। 

जिसके बाद ट्रॉली न आगे बढ़ी न ही पीछे हट पाई।  जानकारी के अनुसार ट्रॉली में अटेंडेंट समेत 12 लोग मौजूद थे, जिसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। इसी दौरान ट्राली अटेंडेंट गुलाम हुसैन ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी थी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  वहीं दरवाजा बंद होने से पहले ही एक व्यक्ति गिर गया था, जिसमें उसको चोटें आई थीं।

इस घटना में लोगों की जान बचाने के लिए 3 दिन लग गए थे जिसके लिए स्पेशल कमांडो दस्ते को बुलाया गया था।13 अक्टूबर को इस दस्ते के मेजर क्रैस्टो अपने हेलीकॉप्टर के साथ ठीक ट्राली के ऊपर पहुंचे और एक रस्सी की सहायता से छत पर उतरे।  एक-एक करके सभी को रस्सी की सहायता से हेलीकॉप्टर तक पहुंचाकर वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।  बचाव अभियान में शामिल तत्कालीन मेजर इवान जोसेफ क्रैस्टो, ग्रुप कैप्टन फली होमी, विग कमांडर सुभाष चंद्र, फ्लाइट लेफ्टिनेंट पी उपाध्याय को सम्मानित भी किया गया था।

 

Tags: Parwanoo Timber Trail , Parwanoo Timber Trail News , Timber Trail Accident , Himachal pradesh accident , Solan district news , 7 tourists trapped , Parwanoo Timber Trail , परवाणू टिम्बर ट्रेल , सोलन में हादसा

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD