डेराबस्सी से भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके संजीव खन्ना आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। जयराम ठाकुर को खन्ना ने पुष्प गुच्छ दिया व उन्हे दोशाला देकर सम्मानित किया । मुख्यमंत्री व भाजपा नेता खन्ना की कई ज्वलंत विषयों पर राजनीतिक चर्चा हुई । वहीं जयराम ठाकुर ने पंजाब के हालातों बारे भी खन्ना से जानकारी ली । वहीं भाजपा नेता संजीव खन्ना ने कहा कि को आम आदमी पार्टी हिमाचल में सरकार बनाने के दावे कर रही है वह खोखले है क्योंकि कुछ दिनों में ही पंजाब में भगवंत मान सरकार की पोल खुलती लोगों को नजर आ रही है । खन्ना ने कहा हिमाचल की स्वाभिमानी जनता जयराम ठाकुर के नेतृत्व से बेहद संतुष्ट एवं खुश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की नीतियों से भी हिमाचल की जनता बेहद प्रभावित है ।
खन्ना ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कहा कि आगामी चुनावों में पंजाब में हो रहे हालातों की जानकारी लोगों को दी जाएगी ताकि जनता इनके झूठे दावों में न फंस सकें । उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल सिर्फ लोगों को मुफ्तखोर बनाना चाहते बल्कि भाजपा की नीति कभी भी ऐसी नही रही । भाजपा द्वारा कभी भी लालच देकर वोट नही लिया गया । भाजपा ने हमेशा विकास के नाम पर वोट मांगा है और आगामी चुनावों में भी विकास को वोट देते हुए जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री पद पर दोबारा बैठाएंगे ।