Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिजाब विवाद : 5 छात्राओं ने कर्नाटक के कॉलेज से मांगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट

Trending Topics, Hijab Row, Hijab Crisis, Karnataka High Court, Hampanakatta University College
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक के हम्पनाकट्टा यूनिवर्सिटी कॉलेज की पांच मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनकर क्लास में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर प्रशासन से ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगा है। इस मामले की पुष्टि कॉलेज की प्रिंसिपल अनुसूया राय ने की है। अनुसूया राय ने कहा कि पांच छात्रों ने अन्य कॉलेजों में जाने के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है। 

औपचारिकता पूरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन प्रमाण पत्र जारी करने पर फैसला करेगा। मूल्यांकन कार्य के चलते सोमवार से स्नातक पाठ्यक्रमों की क्लास ऑनलाइन शिफ्ट कर दी गई है। कुछ छात्रों को छोड़कर, कॉलेज में पढ़ने वाले 44 मुस्लिम छात्रों में से ज्यादातर दिशानिर्देशों के अनुसार क्लास में पढ़ाई कर रहे है। द्वितीय पीयूसी परिणाम घोषित होने के बाद इसी हफ्ते यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएगा। 

मंगलुरु यूनिवर्सिटी के कुलपति पी.एस. यादपदित्या ने पहले घोषणा की थी कि विश्वविद्यालय उन मुस्लिम लड़कियों के लिए विशेष प्रावधान करेगा जो हिजाब नियम के संबंध में अन्य कॉलेजों में शामिल होना चाहती हैं। मेंगलुरु शहर के यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने 26 मई को मुस्लिम छात्राओं को हिजाब में कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने के खिलाफ विरोध किया था। 

छात्रों ने मांग की थी कि कॉलेज प्रबंधन को छात्रों को कक्षाओं में हिजाब पहनने से रोकना चाहिए। छात्रों ने अदालत और सरकार के आदेशों के बावजूद कक्षाओं में हिजाब की अनुमति देने के लिए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया था। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम में एक जरूरी प्रथा नहीं है।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Hijab Crisis , Karnataka High Court , Hampanakatta University College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD