Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हमास ने की इजराइली जेलों में बंद 194 फिलिस्तीनियों की रिहाई की मांग

Trending Topics, Israel Palestine War, Israel Palestine Conflict, Israel Palestine News, Israel Palestine Latest News, Israel Palestine Dispute, Israel Palestine Story, Israel Palestine War Reason, Hamas, Hamas News, Hamas Israel, Hamas Israel News, Gaza, Gaza News, Palestinian Death Toll, Death Toll Gaza, Israel Gaza War, Israel Gaza War News, Israel Gaza News, Israel Gaza Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेल अवीव , 16 Nov 2023

Last updated on: Nov 16, 2023, 00:00 IST

हमास आतंकवादी समूह ने इजराइली बंधकों के बदले में इजराइली जेलों में बंद 194 फिलिस्तीनियों की रिहाई की मांग की है।इजराइली विदेश मंत्रालय के सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि हमास की मांग विशेष रूप से इजराइली जेलों में बंद महिलाओं और बच्चों के लिए है।जानकार अधिकारियों ने कहा कि लेकिन इजराइली सरकार ने ऐसी किसी भी मांग को स्‍वीकार नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक कतर के मध्यस्थों ने 7 अक्टूबर को इजराइल से अगवा किए गए 50 बंधकों को रिहा करने का सुझाव रखा है।लेकिन इजराइल इस पर सहमत नहीं हुआ है।इजराइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटनाक्रम को खारिज कर दिया और कहा कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और संभावित कैदी अदला-बदली पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

इस बीच, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को कहा कि हमास के लिए 7 अक्टूबर के हमले के बाद बंधक बनाए गए बंधकों को रिहा करने का एकमात्र तरीका आतंकवादी समूह पर अधिक सैन्य दबाव डालना है।इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, गाजा में 238 लोगों को बंदी बनाकर रखा गया है, इनमें इज़रायली और विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बंधकों में से लगभग 30 बच्चे हैं।युद्ध शुरू होने के बाद से, हमास ने चार नागरिक बंधकों को रिहा कर दिया है, जबकि एक महिला सैनिक को इजराइली बलों ने बचाया था।मंगलवार को इज़राइली सूत्रों ने पुष्टि की कि हमास द्वारा पकड़ा गया एक सैनिक मारा गया है। आतंकवादी समूह ने दावा किया कि वह गाजा में चल रहे इजराइली हवाई हमलों में मारे गए 57 बंधकों में से एक है।

 

Tags: Trending Topics , Israel Palestine War , Israel Palestine Conflict , Israel Palestine News , Israel Palestine Latest News , Israel Palestine Dispute , Israel Palestine Story , Israel Palestine War Reason , Hamas , Hamas News , Hamas Israel , Hamas Israel News , Gaza , Gaza News , Palestinian Death Toll , Death Toll Gaza , Israel Gaza War , Israel Gaza War News , Israel Gaza News , Israel Gaza Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD