Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

एलपीयू को वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रियल इम्पैक्ट रैंकिंग-2022 में पूरे इंडिया में दूसरा रैंक मिला

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, World
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

अपने  पहले  प्रयास  में  ही  भारत  के सबसे  प्रतिष्ठित  विश्वविद्यालयों  में  से  एक, लवली  प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रियल इम्पैक्ट रैंकिंग (वूरी)-2022 के तहत भारत में दूसरा स्थान हासिल किया है। विश्व की सर्वोच्च युनिवर्सिटियों जैसे  कि एम आई टी, ऑक्सफ़ोर्ड, बोस्टन, यु सी बार्कले, कैम्ब्रिज, आदि ने भी  इस प्रख्यात रैंकिंग सिस्टम में भाग लिया था जोकि यूनिवर्सिटीज के  हंसियाटिक लीग ऑफ यूनिवर्सिटीज (एचएलयू) की आयोजन समिति के भाग हैं । एलपीयू ने वूरी रैंकिंग 2022 की चौथी औद्योगिक क्रांति श्रेणी के तहत भारत में पहला और दुनिया में 17वां स्थान भी हासिल किया है । 

चौथी औद्योगिक क्रांति श्रेणी (उद्योग 4.0) में एलपीयू को भारत में पहली  रैंक हासिल करने में जिससे मदद मिली है वह इसका दृष्टिकोण है जो इसने अपने अकादमिक अध्यापन, अनुसंधान और नवाचारों में विघटनकारी टेक्नोलोजियों और रुझानों जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी (VR), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल टेक्नोलॉजी, बिग डेटा, क्लाउड सर्विसेज, ब्लॉकचेन  आदि से संबंधित ऍप्लिकेशन्स के लिए अनुकूलित है।

रैंकिंग में एलपीयू ने 101-200 बैंड में स्थान  हासिल किया जिसमे विभिन्न प्रतिस्पर्धी श्रेणियों जैसे औद्योगिक अनुप्रयोग, उद्यमशीलता की भावना, नैतिक मूल्यों, विद्यार्थी  गतिशीलता और ओपेन्नेस्स, संकट प्रबंधन और चौथी औद्योगिक क्रांति को भी सूचीबद्ध किया गया  था।ऐसी अविश्वसनीय  प्राप्ति  पर एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल ने कहा, "यह गर्व का क्षण है कि एलपीयू ने इस रैंकिंग में दूसरा  रैंक  हासिल  किया  हालांकि हमने इसमें पहली बार ही भाग लिया था। 

जैसे कि हमारी यूनिवर्सिटी को विभिन्न इंटरनेशनल सपोर्ट प्रयासों और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम्स आदि के साथ वैश्विक मंच प्राप्त है, अब ऐसे ही वैश्विक  स्थल पर प्राप्त अन्य 17 वां रैंक फिर से हमारे फैकल्टी मेंबर के उस योगदान और बदलाव की पुष्टि करता है जिसे हम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ड्राइव करने में सक्षम हैं। "द वर्ल्ड्स यूनिवर्सिटीज़ विद रियल इम्पैक्ट रैंकिंग सिस्टम हैन्सियाटिक लीग ऑफ़ यूनिवर्सिटीज़ की आयोजन समिति द्वारा स्थापित किया गया है। 

यह  6  श्रेणियों के आधार पर विश्वविद्यालयों के अनुसंधान और शैक्षिक कार्यक्रमों के रचनात्मक और नवीन दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालते हुए, समाज में विश्वविद्यालय के वास्तविक योगदान का मूल्यांकन करता है- जैसे कि  औद्योगिक अनुप्रयोग 2. मूल्य-सृजन 3. सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिकता और अखंडता 4. छात्र गतिशीलता और खुलापन 5. संकट प्रबंधन 6. चौथी औद्योगिक क्रांति के दौरान प्रगति।

यह  रैंकिंग इन्हीं 6  श्रेणियों में से प्रत्येक में वैश्विक शीर्ष 100 और शीर्ष 50 से बनी है, जबकि पारंपरिक रैंकिंग सिस्टम विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन के लिए मात्रात्मक मैट्रिक्स पर भारी वजन करते हैं, जैसे कि जर्नल प्रकाशनों की संख्या और स्नातकों की रोजगार दर आदि | इस रैंकिंग का उद्देश्य नवीन विश्वविद्यालयों की खोज करना है जो नई शिक्षा और अनुसंधान प्रयासों के माध्यम से दुनिया की चौथी औद्योगिक क्रांति की तैयारी करते है | इस ने अपनी पहली रैंकिंग 2020 में  जारी की थी ।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , World's Universities with Real Impact , WURI , Hanseatic League of Universities , HLU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD