Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अग्निपथ के विरोध के बीच रक्षा मंत्री ने कहा: जल्द शुरू होगी भर्ती

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने की सलाह दी। इस योजना को देश की रक्षा प्रणाली में शामिल होने और देश की सेवा करने का एक 'सुनहरा अवसर' बताते हुए, सिंह ने योजना के माध्यम से भर्ती होने वाले पहले बैच के लिए आयु छूट की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 

बिहार में शुरू हुआ अग्निपथ योजना का विरोध अब कई राज्यों में फैल चुका है और इसी बीच रक्षा मंत्री का यह बयान आया है। राष्ट्रीय राजधानी समेत सात राज्यों में तीसरे दिन भी अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सिंह ने हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा, "केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई 'अग्निपथ योजना' भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। 

पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था।"रक्षा मंत्री ने अगले ट्वीट में कहा, "इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। 

यह एक बार की छूट दी गई है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।"राजनाथ सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने जा रही है। 

वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें।"व्यापक विरोध को देखते हुए, सरकार ने गुरुवार को योजना के लिए एकमुश्त उम्र छूट की अनुमति दी, क्योंकि भर्ती पिछले दो वर्षों से रुकी हुई थी। ऊपरी आयु सीमा अब 21 के बजाय अब 23 कर दी गई है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD