Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकाली-कांग्रेस ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया, हमने पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की कसम खाई है : भगवंत मान

हर सुबह अपनी कलम को नमन करता हूं,पिछले तीन महीने में सिर्फ लोकहित फैसले लि ए: भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dirba, Sangrur, Gurmail Singh, Sangrur Lok Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिड़बा (सुनाम) , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विरोधी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने हमेशा अपराधियों और माफिया को संरक्षण दिया। अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन्होंने गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया और राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश की। लेकिन हमने पंजाब को अपराध और माफिया मुक्त बनाने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गैंगस्टरों को जन्म दिया आज वहीं हंगामा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलम की ताकत तलवार से अधिक शक्तिशाली है। “किसी भी शुभ काम को करने से पहले जिस तरह भगवान को पूजा जाता है,उसी तरह मैं हर सुबह अपनी कलम को नमन करता हूं ताकि मेरा हर  फैसला लोगों के कल्याण और हित में हो। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि पंजाब में जिन लोगों की अब तक सरकारें रहीं हैं, उन्होंने गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए उनका इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा  "मैं अपने साथ गैंगस्टर नहीं लाया हूं, लेकिन मैं  विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब से अपराध और अपराधियों को पूरी तरह से खत्म कर दूंगा"। विपक्षी दल आप सरकार के जनहितैषी काम को पचा नहीं पा रहे हैं। जो काम 75 साल में नहीं हुए, हमारी सरकार ने उन्हें तीन महीने में पूरा करके दिखाया है। संगरूर के लोगों ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। मैं लोगों की आवाज हूं और मेरा हर फैसला हमेशा प्रदेश की जनता के हित में होगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के लिए दिड़बा और सुनाम विधानसभा हलके के कई गांवों  दिड़बा, खनौरी,लहरा, झाजली, जखेपल,चीमा, लोंगोवाल और सुनाम में रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवार को भारी मतों से जीत दिलाकर संसद भेजने की अपील की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर सांसद मैंने हमेशा पंजाब के लोगों की अवाज संसद में उठाई है। मैं भी सामान्य परिवार से हूं। इसलिए आम लोगों का दुख-दर्द अच्छे से समझता हूं। मेरी तरह गुरमेल सिंह भी आम घर का पढ़ा लिखा नौजवान है। मुझे विश्वास है कि जिस तरह संगरूर की जनता ने मुझे प्यार दिया है, उसी तरह गुरमेल सिंह को भी प्यार बख्शेंगे और भारी मतों से जीताकर संसद भेजेंगे। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों पर जुबानी हमला बोला और कहा कि उनका कोई स्टैंड नहीं है।  उनका मकसद केवल राजनीतिक लाभ लेना है इसलिए वे चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए। 

उन्होंने अकाली दल को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि आज अकाली दल पंथक कार्ड खेलकर वोट मांग रहा है लेकिन बतौर सांसद सुखबीर बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने कभी बंदी सिखों की रिहाई के लिए आवाज नहीं उठाई।

मुख्यमंत्री ने तलवार और हिंसा की वकालत करने के लिए शिअद (ए) उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान पर हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार युवाओं को अच्छी शिक्षा एवं रोजगार देने की बात करती है और ये उन्हें तलवार और हिंसा करने की बात कहते हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dirba , Sangrur , Gurmail Singh , Sangrur Lok Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD