भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर गिरफ्तार.. कहा था- नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाओ, 1 करोड़ ले जाओ

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर गिरफ्तार.. कहा था- नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाओ, 1 करोड़ ले जाओ

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Nawab Satpal Tanwar , Satpal Tanwar, Satpal Tanwar News, Bhim Sena
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

Nupur Sharma विवाद में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नुपुर शर्मा को धमकाने वाले भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सतपाल तंवर ने कुछ दिन पहले ये एलान किया था कि जो भी नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बयान के बाद से ही पुलिस सतपाल तंवर पर नजर बनाए होए थी, जहां आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर में भी मामला दर्ज हुआ था। DCP पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शर्मा द्वारा पैंगबर पर दिए गया बयान के बाद पूरे देश हिंसा हो रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में नुपुर शर्मा के प्रति खासी नाराजगी है। जगह जगह दंगे हो रहे हैं, पुलिस पर पत्थरबाजी हो रही है। दंगाइयों ने गाड़ियों को आग के हवाले किया और नुपुर शर्मा को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

जहां एक ओर देश विदेश में बड़े पैमाने पर नुपुर शर्मा का विरोध हो रहा है। वहीं कुछ बड़े नाम नुपुर शर्मा के सपोर्ट में भी आगे आए हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत, द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, बीजेपी नेत्री साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद खुलकर नुपुर शर्मा के साथ खड़े हुए हैं। भले ही भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी से निकाला हो लेकिन देश का एक बड़ा हिस्सा नुपुर शर्मा का साथ दे रहा है।

क्या है पूरा मामला- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने खतरा बढ़ गया था। सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने का डर था। कानपुर में इसी के चलते एक समुदाय ने मार्केट बंद कर करने का आहवाहन किया। यहां हिंसा हुई और पुलिस पर खूब पत्थरबाजी की गई। वहीं कानपुर, प्रयागराज, बंगाल में जो हिंसा हुई उसके पीछे की वजह नुपुर शर्मा का यही बयान है। 

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Nawab Satpal Tanwar , Satpal Tanwar , Satpal Tanwar News , Bhim Sena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD