Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

अग्निपथ के विरोध में झारखंड के पांच जिलों में ट्रैक और सड़कों पर उतरे युवा, कई ट्रेनें रोकी गयीं

Protest, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

अग्निपथ योजना के विरोध में झारखंड के कई जिलों के युवा आंदोलित हो उठे हैं। शुक्रवार को प्रदर्शनकारी युवाओं ने पलामू, बोकारो और जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक पर उतरकर कई ट्रेनों का रास्ता रोक दिया है। आंदोलन की वजह से दो ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं, जबकि लगभग दर्जन भर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। 

गुरुवार को रांची में युवाओं ने इस योजना पर विरोध दर्ज कराते हुए मेन रोड जाम कर दिया था। पलामू में शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में युवा सड़क और रेलवे ट्रैक पर उतर आए और ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया। लगभग डेढ़ घंटा बाद पलामू के रेड़मा में किया गया सड़क जाम हटा लिया गया है, लेकिन रेलवे ट्रैक पर युवा दोपहर बारह बजे तक युवा जमे हुए थे। 

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का नेतृत्व कर रहे रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पर सेना भर्ती कार्यक्रम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सेना में जाने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। युवाओं के विरोध के कारण बोकारो रेलवे स्टेशन से होकर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, एलेप्पी एक्सप्रेस और हटिया पटना सुपर एक्सप्रेस का परिचालन बाधित हुआ है। 

कोडरमा से खबर है कि पटना-धनबाद एक्सप्रेस, धनबाद-पटना एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। कोडरमा में धनबाद-डिहरी ऑन सोन, गोमोमें आसनसोल-वाराणसी, बरवाडीह में बरकाकाना-वाराणसी और राय स्टेशन में बरकाकाना-डिहरी ऑन सोन ट्रेन को रोका गया है। जमशेदपुर में भी शुक्रवार सुबह से ही विरोध कर रहे युवा जुगसलाई रेलवे फाटक पर जमा हो गये। 

उनके विरोध की वजह से कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं। घाटशिला स्टेशन में दुरंतो, चाकुलिया में जन शताब्दी और झाड़ग्राम स्टेशन में इस्पात एक्सप्रेस को रोक कर रखा गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। युवाओं को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से जुड़ी सूचनाओं के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 

कोडरमा टीसी ऑफिस से 9334837103, धनबाद में पूछताछ केंद्र से 9771426825 और धनबाद कंट्रोल रूम से 03262220080 पर संपर्क किया जा सकता है। युवाओं के आंदोलन की वजह से रांची-लोहरदगा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द किया गया है।

 

Tags: Protest , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD