Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra 2022, Shri Amarnath Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल लॉन्च किया। यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग के लिए श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर आसानी से लॉग इन कर सकते हैं। श्री अमरनाथ जी के भक्तों को नई ऑनलाइन सेवा समर्पित करते हुए, उपराज्यपाल ने कहा, "बेहतर कनेक्टिविटी और पहुंच के लिए श्रीनगर से हेली सेवाओं को शुरू करने के लिए सरकार का यह लंबे समय से लंबित प्रयास था।

"उन्होंने कहा कि पहली बार श्रद्धालु आसानी से श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं और एक ही दिन में पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी मुक्त और सुरक्षित ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड और एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिया। 

पहले, हेलीकॉप्टर सेवाएं केवल दो क्षेत्रों के लिए चालू थीं, लेकिन अब, तीर्थयात्री चार सेक्टरों (आने-जाने) में सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। श्रीनगर से नीलग्रथ, श्रीनगर से पहलगाम, नीलग्रथ से पंचतरणी और पहलगाम से पंचतरनी तक कुल 11 हेलीकॉप्टर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीनगर से दो नए सेक्टरों के जुड़ने से उन यात्रियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जो एक ही दिन में यात्रा पूरी करना चाहते हैं और घर लौट सकते हैं। 

यह सुविधा उन भक्तों के लिए भी उपलब्ध है, जो केवल एक ही रास्ते से यात्रा करना चाहते हैं। श्रीनगर से नीलग्रथ का एकतरफा शुल्क 11,700 रुपये होगा; श्रीनगर से पहलगाम 10,800 रुपये; नीलग्रथ से पंचतरणी 2,800 रुपये और पहलगाम से पंचतरणी 4,200 रुपये है। यात्रा 2022 30 जून से शुरू होगी और 11 अगस्त को समाप्त होगी। 

तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ की उम्मीद में श्राइन बोर्ड ने इस साल पर्याप्त व्यवस्था की है। 2020 और 2021 में, कोविड के कारण कोई यात्रा नहीं हुई थी।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Amarnath Yatra , Amarnath Yatra 2022 , Shri Amarnath Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD