Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड रवाना हुए विराट कोहली

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Indian Cricket Team, India Vs England, Birmingham Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में लगी हुई है, जहां भारत ने तीन मैचों में अभी तक एक मैच जीता है। वहीं, दूसरी ओर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बमिर्ंघम में टेस्ट मैच खेलने के लिए अन्य खिलाड़ियों के साथ रवाना हो गए हैं। चयन समिति ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन, बमिर्ंघम में एक से पांच जुलाई तक खेले जाने वाले पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिए भारत की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम का चयन किया था। 

भारत इस समय टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। गुरुवार को बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों की तस्वीरें ट्वीट कीं जो दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में शामिल नहीं हैं और इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं। कुल मिलाकर बीसीसीआई ने इंग्लैंड के लिए रवाना हुई 17 सदस्यीय की टीम के आठ खिलाड़ियों की तस्वीरें ट्वीट कीं। 

कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल अभी तक अपनी चोटों से उबर नहीं पाए हैं और अगर उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित किया जाता है, तो वे दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में शामिल लोगों के साथ कुछ दिनों में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। 

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Indian Cricket Team , India Vs England , Birmingham Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD