Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पाकिस्तान के विकास में सेज की अहम भूमिका: शहबाज शरीफ

Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan, Special Economic Zones, SEZs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) देश के विकास और संपन्नता में अहम भूमिका निभायेगा। खबर पख्तूनख्वा प्रांत में सीपीईसी के तहत विकसित किये जा रहे राशाकई सेज के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश भर में सेज स्थापित करने पर ध्यान दे रही है। 

इससे औद्योगिकीकरण तथा निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजित होगा। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान का किफायती और कौशलपूर्ण श्रम संसाधन तथा चीन की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के मिलकर काम करने से दोनों पक्षों को लाभ होगा और आर्थिक विकास की गति तेज होगी। उन्होंने चीन में वित्त आधारित रोडशो और अन्य गतिविधियों के आयोजन की सलाह दी, जिनके जरिये पाकिस्तान में चीन के निवेश को बढ़ावा दिया जा सके। 

चीन की संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक, सीपीईसी के तहत कुल नौ सेज चिह्न्ति किए गए हैं, जहां पाकिस्तान, चीन और अन्य देशों के संयुक्त कारोगार तथा उपक्रम स्थापित होंगे। इनसे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और पाकिस्तान के अर्थव्यवस्था में सुधार आयेगा। उल्लेखनीय है कि सीपीईसी को 2013 में लॉन्च किया गया था। यह पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को पश्चिमोत्तर चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ने वाला आर्थिक गलियारा है।

 

Tags: Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan , Special Economic Zones , SEZs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD