Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

तीसरा टी20 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया, हर्षल ने झटके 4 विकेट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Harshal Patel, Yuzvendra Chahal, IND Vs SA, 3rd T20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

हर्षल पटेल (4/25) और युजवेंद्र चहल (3/20) की घातक गेंदबाजी की बदौलत यहां विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस रेड्डी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया। इस जीत से भारत सीरीज में 2-1 से जीवित है। वहीं, भारतीय टीम के 179 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 19.1 ओवरों में 131 रनों पर ही ढेर हो गई। 

टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन (29) और रीजा हेंड्रिक्स (23) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने चार सफलताएं लीं। वहीं, युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 38 रन बनाए। 

इस दौरान, कप्तान टेम्बा बावुमा (8) और रीजा हेंड्रिक्स (23) जल्द ही पवेलियन लौट गए। अगले ओवर में चहल ने रॉस्सी वैन डेर डूसन (1) को भी चलता किया, जिससे दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों पर तीसरा झटका लगा। 9वें ओवर में चहल ने ड्वेन प्रिटोरियस (20) को पवेलियन भेज अपना दूसरा विकेट लिया। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों पर चार विकेट खो दिए। 

अब भी उन्हें जीतने के लिए 123 रनों की जरूरत थी। इसके बाद, डेविड मिलर (3) को भी हर्षल ने अपना शिकार बनाया, जिससे 11 ओवरों में 71 रनों पर अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। वहीं, क्लासेन और वेन पार्नेल ने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 14.4 ओवर में 100 रन पर पहुंचा दिया। 

लेकिन अगली गेंद पर क्लासेन (29) चहल की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, पार्नेल और कगिसो रबाडा ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन 17वें ओवर में हर्षल ने रबाडा (9) को चहल के हाथों कैच आउट करा दिया, जिससे दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 113 रन बनाए। इसके बाद, केशव महाराज (11), एनरिक नॉर्टजे (0) और तबरेज शम्सी (0) भी जल्द पवेलियन लौट गए, जिससे 19.1 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 131 रनों पर सिमट गई। 

पार्नेल (22) नाबाद रहे। भारत ने यह मैच 48 रनों से अपने नाम कर लिया। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे भारत के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने धुआंधार शुरुआत की और पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े। इस दौरान, गायकवाड़ ने पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की पांच गेंदों में लगातार पांच चौके लगाए। 

इस बीच, गायकवाड़ ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 11वें ओवर में भारत को 97 रन पर पहला झटका तब लगा, जब महाराज की गेंद पर गायकवाड़ 57 रन बनाकर आउट हो गए। पारी को आगे बढ़ाते हुए ईशान ने भी 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन शम्सी की गेंद पर अय्यर (14) कैच आउट हो गए, जिससे भारत को 13 ओवरों में 128 रनों पर दूसरा झटका लगा। 

यही से दक्षिण अफ्रीका ने मैच में वापसी की और अगले ओवर में प्रिटोरियस की गेंद पर ईशान (54) भी पवेलिन लौट गए। 16वें ओवर में कप्तान पंत (6) भी प्रिटोरियस के शिकार बन गए, जिससे भारत चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इसके बाद, 19वां ओवर डालने आए रबाडा ने दिनेश कार्तिक (6) को आउट कर 11 रन दिए। 

वहीं 20वें ओवर में वेन पार्नेल ने 12 रन दिए, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए। हार्दिक पांड्या (31) और अक्षर पटेल (5) नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने दो विकेट चटकाए। वहीं, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्सी ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत से भारत सीरीज में 2-1 से जीवित है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Harshal Patel , Yuzvendra Chahal , IND Vs SA , 3rd T20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD