Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पोर्टल की शुरुआत

लाइसेंस के लिए www.sarathi.parivahan.gov.in पर किया जा सकता आवेदन

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Online Driving License Portal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब निवासियों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत की, जिससे वह अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप पर केवल एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।  

मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल    www.sarathi.parivahan.gov.in   की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक कदम है जिससे इच्छुक लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से अपने घरों में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत होगी।’’  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने से लोगों को अब आर.टी.ए. कार्यालयों/ट्रैकों पर जाने के लिए किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि अब वह घर बैठे ही अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप के एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यदि लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड अपलोड करते समय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके बाद वह ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टैस्ट में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता ऑनलाइन टैस्ट पास करने के बाद लाइसेंस को डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले सकता है। 

भगवंत मान ने कहा कि इससे उन लोगों के कीमती समय की बचत होगी, जिनको पहले लाइसेंस लेने के लिए लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2021-22 में 5.21 लाख आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन सुविधा के शुरू होने से 5 लाख से अधिक आवेदनकर्ता आर.टी.ए. कार्यालयों में जाए बिना अपने लाइसेंस निर्विघ्न और बिना किसी दिक्कत के प्राप्त करेंगे। भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतरीन नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करके उनके कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में ऐसी अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Online Driving License Portal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD