Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

संगरूर उपचुनाव : 'आप' के छह मंत्रियों ने गुरमेल सिंह के चुनाव प्रचार की संभाली कमान

'आप' ने संगरूर में तेज किया प्रचार, कई गांवों-कस्बे में की 'नुक्कड़ सभा' ​

 Gurmail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(आप) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के चुनाव प्रचार के लिए मान सरकार के छह कैबिनेट मंत्रियों ने कमान संभाल ली है। सोमवार को सभी छह मंत्रियों ने संगरूर के विभिन्न इलाकों में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से गुरमेल सिंह को जीताकर संसद पहुंचाने की अपील की। 

संगरूर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, धुरी में कुलदीप सिंह धालीवाल, बरनाला में गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधानसभा क्षेत्र दिड़बा से हरपाल सिंह चीमा, मलेरकोटला में हरभजन सिंह ईटीओ, भदौर में डॉ बलजीत कौर और लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रचार किया।मुख्यमंत्री-भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लगभग तीन महीने में किए गए विकास कार्यों और जन-समर्थक योजनाओं के नाम पर गुरमेल सिंह लोगों से वोट मांग रहे हैं। आप उम्मीदवार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर बैठक कर रहे हैं और निर्वाचन क्षेत्र के गांवों और कस्बों में नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे हैं।

आप विधायकों ने भी अपने लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना शुरू कर दिया है।आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, जगरूप सिंह गिल, हरमीत सिंह पठान माजरा, गुरमीत सिंह खुडियां, फौजा सिंह सारारी, जगदीप सिंह काका बराड़, दविंदरजीत सिंह लाडी, अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सिंह सहित कई विधायकों ने भी गुरमेल सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया।आप विधायक और मंत्री लोगों को यह बता रहे हैं गुरमेल सिंह आम आदमी हैं और अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं एवं पिछले कई वर्षों से संगरूर वासियों के लिए काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की जीत दरअसल आम आदमी की जीत होगी।

 

Tags: Gurmail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD