Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

कोलकाता पुलिस ने निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा को समन किया जारी

Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Nupur Sharma hate remarks, Nupur Sharma Controversy, Bharatiya Janata Party, BJP, Nupur Sharma Case, Kolkata Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर समन जारी किया है। कोलकाता की नारकेलडांगा पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 41 ए के तहत समन जारी किया है। नूपुर शर्मा को 20 जून को पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

शहर के पुलिस सूत्रों ने कहा कि समन एक शिकायत के बाद जारी किया गया। शिकायत में कहा गया कि नूपुर के विवादास्पद टिप्पणियों के बाद ही पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर हिंसा शुरू हुई। कोलकाता पुलिस से पहले महाराष्ट्र पुलिस ने भी नुपूर शर्मा को इसी मुद्दे पर नोटिस जारी किया था और 25 जून को सुबह 11 बजे पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया। 

नुपूर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसा भड़की। हावड़ा के उलबेड़िया, डोमजुर और पंचला इलाकों में तनाव बना हुआ है। कुछ ऐसे ही हालात मुर्शिदाबाद और नदिया जैसे अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भी देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और हिंसा भड़काने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। 

पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार समेत राज्य के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने तनावपूर्ण इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग की है।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Kolkata Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD