नुपुर पर फिर बोलीं कंगना: फांसी पर लटकती ये डरावनी तस्वीर अफगानिस्तान की नहीं, हमारे भारत की है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नुपुर पर फिर बोलीं कंगना: फांसी पर लटकती ये डरावनी तस्वीर अफगानिस्तान की नहीं, हमारे भारत की है

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Paigambar Muhammad Row , Kangana Ranaut
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

अपनी बात को बेबाकी से रखने वाली कंगना रनौत एक बार फिर चर्चे में है। देशभर में हो रहे दंगों के बावजूद कंगना एक बार फिर से नुपुर शर्मा के सपोर्ट में खड़ी हो गई हैं। वहीं कंगना ने आमिर खान की PK फिल्म की एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। भले ही भाजपा ने नुपुर को पार्टी से निकाल दिया हो। लेकिन फिर भी मामला शांत नहीं हो रहा है। पूरे देश में देंगे फसाद चरम सीमा पर है।

इसी बीच कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। एक पोस्ट में कंगना ने आमिर खान की फिल्म PK का एक सीन शेयर किया है जिसमें शिव जी के रूप में एक कलाकार खड़ा है और उसके सामने आमिर खान खड़े हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'यही वजह है कि मुझे हिंदू होने से बहुत प्यार है। कुछ ऐसी अप्रिय चीजें भी मेरे शिवम को परेशान नहीं करतीं, ना ही मेरे अध्यात्म और भरोसे को डिस्टर्ब करतीं। सिर्फ एक महिला ने गुस्से में कह दिया तो पूरे देश को सिर पर उठा लिया है।  कैसे लोग ये सब करते हैं.. ये खतरनाक है, सबको सचेत हो जाना चाहिए।

वहीं पुतले को लटकाए जाने वाली तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'ये डरावनी तस्वीर अफगानिस्तान की नहीं है भारत की है। शांतिप्रिय लोग नुपुर के पुतले को लटका रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत अकेली नहीं हैं जो नुपुर शर्मा के सपोर्ट में खड़ी हैं। इससे पहले द कश्मीर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रदर्शन पर नाराज़गी जाहिर की थी। विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा था 'माफ करना सभी मित्रों, लेकिन यह कोई ईरान, इराक और सीरिया नहीं है। ये वर्तमान भारत है, ये आज का पुतला है । इस तरह के प्रदर्शनकारियों को अगर तुरंत सजा नहीं दी गई तो हकीकत में भी लोगों की इस तरह फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। विवेक ने नुपुर से ये भी कहा था कि अब तुम्हें अपने नाम के आगे दुर्गा लगा लेना चाहिए।

नुपुर शर्मा  के एक बयान ने पूरे देश का माहौल गरमा दिया है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी  किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। लेकिन इस निलंबन के बाद भी मामला शांत नहीं हो रहा है। नुपुर के बयान के खिलाफ देश के अलग- अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस पर पत्थरबाजी हो रही है। गोलियां चल रही हैं। साफ शब्दों में कहें तो देश दंगों से झूझ रहा है। एक इंसान दूसरे इंसान को मार रहा है। पुलिस दंगाइयों को पकड़ कर पीट रही है लेकिन फिर भी हालात सुधरते नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Paigambar Muhammad Row , Kangana Ranaut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD