Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मान सरकार 'पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़' को किसी भी कीमत पर नरेंद्र मोदी को हड़पने नहीं देगी : मलविंदर सिंह कंग

पी.यू. पर पंजाब का संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक हक : मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Panjab University, PU
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

'पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पंजाब की विरासत है और भगवंत मान सरकार इस  विरासत को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं देगी। मोदी सरकार की ओर पंजाब के विरासती शिक्षण संस्थानों पर कब्ज़ा करने की सोच के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। 

'आप' के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भारती जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी सरकार पर पंजाब के संसाधनों और विरासती संस्थानों पर कब्ज़े करने का दोष लगाया है।

रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में मलविंदर सिंह कंग ने मोदी सरकार की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने के लिए किये जा रहे प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए कहा,"पंजाब यूनिवसर्सिटी (पी.यू.) पर पंजाब सूबे का संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक हक है।  

यह हमारी शानदार और गौरवशाली विरासत है।  पी.यू. ने अनुसंधान, खेल, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब की विरासतों और अधिकारों की रक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।"

कंग ने आगे कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी सांझे और महापंजाब की विरासत है और इस संस्थान ने विश्व स्तर पर नाम कमाया है। देश के विभाजन के बाद पंजाब की इस विरासत को कायम रखते हुए हुए पहले शिमला और फिर चढ़ते पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इसे स्थापित किया गया था। 

इसलिए पंजाब यूनिवर्सिटी पर केवल और केवल पंजाब का हक है और कोई भी केंद्र सरकार इस विरासत को पंजाब से छीन नहीं सकती है। 'आप नेता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल बादल पर पंजाब के हकों पर डाके (लूटने) मारने और विरासतों को बर्बाद करने का दोष लगाते हुए कहा कि पंजाब पर लंबे समय तक राज करने वाली इन पार्टियों ने सूबे की सभी महान यूनिवर्सिटियों को बर्बाद कर दिया है। 

जानबूझ कर आर्थिक रूप से कमजोर के गयी पंजाब यूनिवर्सिटी को अब मोदी सरकार एक साजिश के तहत कब्ज़ा करना चाहती है, तांकि पंजाब की विशिष्टता और उभरती कला की भावना को खत्म किया जा सके।

मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी की रक्षा और वजूद को बनाये रखने के लिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब यूनिवर्सिटी पर मोदी सरकार को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Panjab University , PU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD