Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड से गरीब परिवारों को मिली खाद्य सुरक्षा : साध्वी निरंजन ज्योति

खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी देश के किसी भी क्षेत्र में ले सकते हैं राशन

Sadhvi Niranjan Jyoti, Niranjan Jyoti, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी अपने हिस्से का राशन देश के किसी भी क्षेत्र में प्राप्त कर सकते हैं इस के लिए भारत सरकार ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना आरंभ की है। 

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के तहत लाभार्थी का राशन कार्ड केंद्रीय डाटा बेस में दर्ज होना चाहिए तथा आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब तथा निर्धन परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिली है।

यह जानकारी केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को नगरोटा के मलां में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकान का निरीक्षण करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों को किट्स वितरित करने के उपरांत दी। 

इससे पहले नगरोटा के घोड़व में अमृत सरोवर का शुभारंभ भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अमृत योजना के बेहतर परिणामों के दृष्टिगत अमृत दो योजना का शुभारंभ किया है, योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा नब्बे प्रतिशत तथा राज्य सरकार द्वारा दस प्रतिशत राशि वहन की जा रही है। 

इस योजना का मुख्य उददेश्य वर्ष -2025-26 तक पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाना, 24 घंटे जलापूर्ति उपलब्ध करवाना तथा जल स्रोतों तथा जलाशयों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा इसके साथ ही हरित क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत सभी स्थानीय निकायों में जल स्रोतों का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। अमृत दो के तहत विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए राज्य को 252 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प हैं तथा इसी दिशा में सभी योजनाओं के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग लाभांवित हो सकें।

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री चामुंडा मंदिर में शीश भी नवाया तथा मंदिर में श्रद्वालुओं के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर विधायक अरूण कुमार, निदेशक खाद्य आपूर्ति राजेश्वर गोयल, एसडीएम मुनीष शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhvi Niranjan Jyoti , Niranjan Jyoti , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD