Home Remedies: क्या आप मुंह के छालों से रहते हैं परेशान?

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Home Remedies: क्या आप मुंह के छालों से रहते हैं परेशान?

इन घरेलू नुस्खों को अपनाइए माना जाता है इस समस्या का रामबाण इलाज

Health, Study, Research, Ulcer, Ulcers, Ulcers Meaning, Ulcers Meaning In Hindi, Ulcers In Mouth, Ulcers In Mouth Reasons, Ulcers In Mouth Remedies, Ulcers In Mouth In Hindi, Ulcers In Mouth Gel, Ulcers In Mouth Cancer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

क्या आप मुँह के छालों से रहते हैं परेशान? यदि हाँ तो आज का ये लेख आपके लिए एक ओषिधि की तरह काम करेगा जी हाँ आप एकदम सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे इस समस्या का रामबाण इलाज। तो आइए शुरू करते हैं:-

मुँह में छाले होने की समस्या काफी दर्दकारक और असहज करने वाली होती है। अल्सर या छाले आपके होंठों के पीछे या आपके मसूड़ों से लेकर गले तक भी पहुँच  सकते हैं,  जिसकी वजह से सबसे ज़्यादा कठिनाई खाना खाते हुए या कुछ भी निगलते हुए महसूस होती है। यदि आप भी मुँह के छालों से आय दिन परेशान रहते हैं तो इसे इग्नोर बिलकुल भी न करें क्योंकि ये आपके लिए एक बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं l

इस विषय पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कि बात करें तो वे बताते हैं कि मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं, इसमें पेट की खराबी को इसका मुख्य कारण माना जाता है। अगर आपको बार-बार मुंह के छाले होते हैं, तो यह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है या इसके अलावा कई चिकित्सीय स्थितियों जैसे वायरल संक्रमण और मुंह की बीमारी के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसके अलावा अगर आप तंबाकू आदि का सेवन करते हैं तो ये समस्या आपके लिए स्वाभिक है जो अक्सर होती रहेगी। 

मुँह के छालों के लिए कुछ लोग  दवाइयों और मलहम का इस्तेमाल करते हैं जिससे छाले पुरे ठीक तो नहीं होते लेकिन आपका दर्द कम करने में सहायक जरूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कुछ घरेलू उपचार (Home Remedies) इसके दर्द से राहत दिलाने और छालों के घाव को भरने में मददकार साबित हो सकते हैं। पर ध्यान रहे अगर आपको बार-बार ये समस्या परेशान कर रही है या आपके छाले गले तक पहुँच रहें हैं तो आपको तुंरत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि ये आगे चलकर एक गंभीर बीमारी जैसे कैंसर आदि बन सकती है। आइए इससे  निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों को के बारे में बात करते हैं जिसे इस समस्या का रामबाण इलाज माना जाता है।

मुँह के छालों का शहद है रामवाण इलाज़ 

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुँह में होने वाले घाव या छालों को ठीक करने का काम करता है। आपको बस इसे नियमित रूप से कम से कम दिन में 3 से 4 बार रुई के साथ अपने छालों पर लगाना या आप रोज इसका एक चमच्च खा सकते हैं। इससे आपको दर्द और छालों की वजह से हो रही सूजन में काफ़ी लाभ मिलेगा।

हल्दी का करे उपयोग 

हल्दी एक ऐसी खाद्य समाग्री है जो हर घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कि जाती है। लेकिन हल्दी आपको बता दें कि हल्दी एक है लेकिन उसके काम और असर अनेक है। ये एक ऐसी औषिधि है जो हर घर के डिब्बे में तो मिलेगी लेकिन इस्तेमाल सिर्फ गिनी चुनी चीजों में ही होगी। हल्दी एक एंटीसेप्टिक है जिसमें रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। इसलिए यदि आप अपने मुँह के छालों से मुक्ति चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले हल्दी के पानी से कुल्ला जरूर करें या आप छालों पर हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।  

एलोवेरा से भी कर सकते हैं इस समस्या का हल 

एलोवेरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है जो स्किन से लेकर शरीर तक को कई लाभ देता है। यही नहीं ये मुँह के छालों को ठीक करने के लिए भी एक रामबाण इलाज़ माना जाता है। एलोवेरा में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो आपको अल्सर से राहत दिलाने में काफी असरदार साबित होता है। इसके लिए आपको बस एलोवेरा का रस लेना है और अपने छालों पर रोजाना 2 से 3 बार लगाना है। 

ये भी पढ़ें: एलोवेरा के 5 स्वस्थ लाभ (Aloe Vera Benefits in hindi)

फिटकिरी का पानी भी है फयदेमंद 

पोटास एलम या फिटकिरी को किसी भी घाव या छालों को ठीक करने के लिए काफी असरदार घरेलू उपचार माना जाता है। आप बस हल्के से गुनगुने पानी में फिटकिरी मिलाएं और इससे कुल्ला करें। दिन से दो-तीन बार ऐसा करने से छालों का घाव और दर्द दोनों कम हो जाता है।  

नोट:  यदि आप इस समस्या से ज़्यादा परेशान हैं तो हमारे बताए हुए सुझाव को छोड़कर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना पूरा उपचार करवाएं। यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है लेकिन बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों की जगह नहीं रखा जा सकता। 

5 dariya news लेख में दी गई जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। इसलिए दिए गए लेख में अल्सर या मुँह के छालों से संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

Tags: Health , Study , Research , Ulcer , Ulcers , Ulcers Meaning , Ulcers Meaning In Hindi , Ulcers In Mouth , Ulcers In Mouth Reasons , Ulcers In Mouth Remedies , Ulcers In Mouth In Hindi , Ulcers In Mouth Gel , Ulcers In Mouth Cancer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD