Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को करेगी साकार : साध्वी निरंजन

धर्मशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री ने लाभार्थियों के साथ किया संवाद

Niranjan Jyoti, Sadhvi Niranjan Jyoti, BJP, Bharatiya Janata Party, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को पूर्ण करेगी। गत आठ वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने  अनेकों कार्यक्रम तथा कल्याणकारी योजनाओं आरंभ की हैं जिससे गरीबों तथा पात्र लोगों की जीवन यापन में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को धनराशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित हो रही है।

शनिवार धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य द्वारा आरंभ की गई योजनाओं से लोगों के आवास, पेयजल की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य तथा पोषण, जीवनयापन तथा वित्तीय समावेश में बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि गत वर्षों में विकास की दुगुनी रफ्तार हुई है, कोरोना की महामारी जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी आम जनमानस की सुरक्षा के लिए वैक्सीन से लेकर राशन तक की उपलब्ध करवाया गया इसी के साथ निर्धन लोगों को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों की चिंता करते हुए केंद्र सरकार ने पीएम फंड फार चिल्ड्रन की शुरूआत भी की गई है जिसमें कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों के शिक्षा इत्यादि के लिए मदद मुहैया करवाई गई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन एवं अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस सैन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाएं आम जनमानस के लिए काफी कारगर साबित हो रही हैं। 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया तथा योजनाओं को लेकर फीडबैक भी ली। इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत अर्जित उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण भारत सरकार आरके मीणा, उप सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार यशपाल, श्री सौरभ अग्रवाल, अतिरिक्त निजी सचिव, एडीसी गंधर्वा राठौढ, ग्रामीण विकास विभाग के सह निदेशक राबिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ब्रजेश्वरी तथा बगलामुखी मंदिर में नवाया शीश

केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांगड़ा के ब्रजेश्वरी धाम, वनखंडी में बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तनवर, तथा एसडीएम देहरा संकल्प गौतम भी उपस्थित रहे।

टांडा में जन औषधी केंद्र का किया निरीक्षण

धर्मशाला, 11 जून। केंद्रीय राज्य खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मेडिकल कालेज टांडा में जन औषधी केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा जन औषधी केंद्र के बेहतर संचालन के दिशा निर्देश भी दिए गए ताकि रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

 

Tags: Niranjan Jyoti , Sadhvi Niranjan Jyoti , BJP , Bharatiya Janata Party , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD