Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने नगर निगम में 96 सफाई सेवकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कहा, तीन महीने से भी कम समय में प्रदेश की बेहतरी के लिए पंजाब सरकार ने उठाए बेहतरीन कदम

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को बने तीन महीने भी अभी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में सरकार ने पंजाब व लोगों की बेहतरी के लिए निर्णायक फैसले लिए हैं, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। वे आज नगर निगम होशियारपुर में 96 सफाई सेवकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी के अलावा समूह पार्षद, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बिना किसी दबाव के ईमानदारी से प्रदेश हित में सख्त व कड़े फैसले फैसले लिए हैं और यही कारण है कि आज भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी प्रदेश की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से कड़े कदम उठाने से परहेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है।

श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि हाल ही में कुछ दिन पहले नगर निगम में 23 सीवरमैनों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में सफाई सेवकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बरकरार रखने में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों में काम करने वाले सफाई सेवकों के कंधों पर ही जिम्मेदारी होती है और होशियारपुर नगर निगम में सभी कर्मचारी बहुत ही गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर नगर निगम के अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD