Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली जामा मस्जिद में नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन खत्म, शाही इमाम बोले, हमने नहीं दी प्रदर्शन की इजाजत

Imam Maulana Syed Ahmed Bukhari, Jama Masjid, Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Nupur Sharma hate remarks, Nupur Sharma Controversy, Bharatiya Janata Party, BJP, Nupur Sharma Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हुए भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। मस्जिद में शुरूआत में कुछ लोग इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने लगे, वहीं अब इलाके में हालात सामान्य है। इस मसले पर दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने आईएएनएस बताया कि, बीती रात से मेरे पास सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें आ रहीं थीं, प्रदर्शन और भारत बंद को लेकर। 

जामा मस्जिद के भी बाजार बंद करने की बात मुझसे कही, लेकिन हमारी तरफ से मना कर दिया गया, अचानक जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की आवाज शुरू हो गई, प्रदर्शन करने वाले कौन लोग, कहां से आए इसकी जानकारी नहीं। दिल्ली पुलिस को इनकी पहचान करनी चाहिए, किसी राजनितिक पार्टी से भी अगर ये लोग संबंध रखते हैं तो दिल्ली पुलिस कार्रवाई करे। 

जानकारी के अनुसार, मस्जिद में करीब 1500 लोग नमाज पढ़ने आए और उसके बाद उनमें से कुछ लोगों ने आकर प्रदर्शन किया, हालांकि 15 से 20 मिनट तक प्रदर्शन चला और लोग उसके बाद अपने-अपने घरों की ओर बढ़ गए हैं। इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कोई इजाजत नहीं दी थी, फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है कि स्थिति नियंत्रण में हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया में भी प्रदर्शन हुआ जो कुछ देर बाद खत्म हो गया था। मस्जिद से तमाम लोगों ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठाई और प्रद्रशनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध जताया। बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर उनके विवादास्पद बयान के बाद से ही यह बवाल बढ़ता ही जा रहा है। देश विदेश में इस बयान की निंदा की गई, इसी के चलते बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी की थी। 

इस मसले पर नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हेट स्पीच मामले में केस भी दर्ज किया है। नुपूर के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है, वहीं दिल्ली पुलिस ने नूपुर को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराने पर सुरक्षा भी प्रदान की।

 

Tags: Imam Maulana Syed Ahmed Bukhari , Jama Masjid , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD