Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने वाशिंगटन डीसी के क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा कार्यालय के सहयोग से अंग्रेज़ी के अध्यापकों के लिए वर्कशॉप लगाई

जल्द ही अध्यापकों को ग़ैर-शिक्षण जि़म्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ludhiana, English Teachers By Regional English Language Office, RELO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत वाशिंगटन डीसी के क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा कार्यालय (रेलो) द्वारा अंग्रेज़ी के अध्यापकों के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप लगाई गई। यह वर्कशॉप पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना में पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से करवाई गई।

इस वर्कशॉप में पंजाब भर से 320 अंग्रेज़ी, सामाजिक शिक्षा के अध्यापकों ने सक्रियता के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, डायरैक्टर ऐजूकेशन जीएनसीटी दिल्ली के प्रमुख सलाहकार शैलेंदर शर्मा, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के ओएसडी डॉ. प्रवीण चौधरी, डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. डॉ. मनिन्दर सरकारिया, सहायक डायरैक्टर राजेश भारद्वाज, सहायक डायरैक्टर गुरजीत सिंह, स्टेट रिसोर्स पर्सन चन्द्र शेखर विशेष रूप से शामिल हुए।

क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा कार्यालय, अमेरिकी दूतावास में क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा अफ़सर श्रीमती रूथ गूडे, क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा कार्यालय अमेरिकी दूतावास में क्षेत्रीय अंग्रेज़ी भाषा विशेषज्ञ श्वेता खन्ना, मैंटर (सलाहकार) अध्यापक और शिक्षा डायरैक्टोरेट, जीएनसीटी दिल्ली में अंग्रेज़ी भाषा अध्यापक मनु गुलाटी ने इस वर्कशॉप को विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ एक प्रभावशाली और मानक बातचीत सत्र बताया।

श्रीमती रूथ गूडे (रेलो) ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए भाषायी कक्षाओं में अंग्रेज़ी के प्रयोग के महत्व पर ध्यान केंद्रित करके अध्यापकों के साथ अपने जीवन के प्रेरणादायक और वैश्विक अनुभव साझे किए। शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने अध्यापकों को उनके सम्बन्धित स्कूलों में पेश आ रही गंभीर समस्याएँ बड़े ध्यान से सुनी और आने वाले समय में उनके तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों की समग्र प्रगति और विकास के लिए अध्यापकों द्वारा किए जा रहे शानदार प्रयासों की सराहना की। शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों को केवल अध्यापन पर पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हुए आश्वासन दिया कि उनको भविष्य में सभी ग़ैर-शिक्षण गतिविधियों से मुक्त किया जाएगा।

श्री मीत हेयर ने पंजाब में मानक शिक्षा लाने के लिए विदेशों से हर संभव विचारों और विधियों को अपनाने और समझने का वादा भी किया। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी अध्यापक पर फज़ऱ्ी आंकड़े दिखाने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा और असल तथ्यों/परिणामों को लेकर ही आगे चला जाएगा।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ludhiana , English Teachers By Regional English Language Office , RELO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD