नुपुर शर्मा पर बवाल: जल रहा पूरा देश... ADG की गाड़ी पर पत्थरबाजी, लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

नुपुर शर्मा पर बवाल: जल रहा पूरा देश... ADG की गाड़ी पर पत्थरबाजी, लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Jama Masjid Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा द्वारा की विवादित टिप्पणी से पूरा देश जल रहा है। इस विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। यूपी के कानपुर से शुरू हुआ विवाद राजधानी दिल्ली, बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र तक जा पहुंचा। हालात बहुत बिगड़ चुके हैं और प्रदर्शनकर्ता उग्र होते जा रहे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रयागराज के एडीजी स्थिति को संभालने मौके पर पहुंचे लेकिन उपद्रवियों ने इन्हें भी नहीं छोड़ा। उनके वाहन पर पत्थर बरसाए। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।  

एक हफ्ते पहले यूपी के कानपुर में बड़ा बवाल देखने को मिला था। इससे मद्देनजर आज यानी जुमे की नमाज को लेकर पुख्ता तैयारी की गई थी, जहां कानपुर में माहौल शांत रहा, लेकिन यूपी के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण देखी जा रही है। इसी बीच यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को आदेश दे दिए हैं कि दंगाइयों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिन्होंने कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लिया है वो एक भी नहीं बचना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोग इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सबको समझाने की कोशिश की, तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद से लगातार पथराव जारी है। करीब एक घंटे से पुलिस पर पत्थरबाजी की जा रही है। पथराव के कारण पुलिस को थोड़ा पीछे आना पड़ा। अभी आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। उपद्रवी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं भयंकर पत्थरबाजी कर रहे है। कईं घंटों से पत्थबाजी जारी है। आलम यह है सड़कों पर पत्थर और चप्पल बिखरे पड़े हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान का विरोध देश में काफी बढ़ गया है। यूपी में हालात नाजुक बने हुए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। लेकिन फिर भी उपद्रवी बाज नहीं आ रहे हैं। महिलाएं भी सड़कों पर नुपुर शर्मा के विरोध में उतर आई हैं और नुपुर को गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं। आपको प्रयागराज के ताजा हालात बताएं तो मौजूदा स्थिति यह है कि पत्थरबाजी रूक-रूक कर हो रही है। उपद्रवी पुलिस फोर्स पर भारी पड़ रही है।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Jama Masjid Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD