Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

वार्ड नंबर 20 के कांग्रेसी पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ को भी कांग्रेस मुक्त करने को प्रयासरत भाजपा

Kirron Kher, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Arun Sood, Sarabjit Kaur Dhillon,Gurcharanjit Singh Kala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियो  व सरकार की विकास यात्रा तथा भारतीय जनता पार्टी की कार्य शैली व विचारधारा से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के पार्षद गुरचरण जीत  सिंह काला आज पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद ,सांसद किरण खेर,  मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि दिसंबर 2021 में हुए नगर निगम के चुनावों में गुरचरण जीत सिंह काला ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा तथा हल्लोमाजरा व राम दरबार एरिया से वार्ड नंबर 20 से जीत दर्ज की थी उन्होंने आज भरतीय जनता पार्टी का दामन थामने का फैसला लिया है।

इस इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि गुरचरणजीत सिंह काला की आज घर वापसी है क्योंकि वह पूर्व में दो बार  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास की नीतियों से प्रभावित होकर गुरचरणजीत सिंह काला ने भाजपा ज्वाइन करने का जो फैसला किया है उसका हम स्वागत करते हैं। पार्टी में उनकी वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अरूण सूद ने  विश्वास दिलाया कि इन्हें  पार्टी में उचित मान-सम्मान मिलेगा ।

वहीं सांसद किरण खेर ने गुरचरणजीत सिंह काला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो विकास के कार्य करवाने में हमेशा अग्रणी रहती है किसी और पार्टी की विकास के कार्यों में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरचरण जीत सिंह  काला के  पार्टी में आने से शहर के विकास के कार्यो को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोगो के काम करवाने के लिए है कोई भी व्यक्ति शहर के कामो के लिए उनसे मिल सकता है। भाजपा ने हमेशा लोगो के काम किये है और आगे भी करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवेंदर सिंह बबला ने भी अपने विचार रखे।मोके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी,  चंद्रशेखर,डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन,  जिला अध्यक्ष मनीष भसीन, डॉ. नरेश पांचाल, पार्षद हरप्रीत कौर बबला,  जसमनप्रीत सिंह, महेश इन्द्र सिंह  सिद्धू,  कनवर राणा, पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, शीला फूल सिंह, जगतार सिंह जग्गा आदि भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kirron Kher , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Arun Sood , Sarabjit Kaur Dhillon , Gurcharanjit Singh Kala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD