मैं डरने वाला नहीं... जो नुपुर शर्मा ने कहा वो इस्लामिक किताबों में लिखा है: नरसिंहानंद सरस्वती

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

मैं डरने वाला नहीं... जो नुपुर शर्मा ने कहा वो इस्लामिक किताबों में लिखा है: नरसिंहानंद सरस्वती

Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Nupur Sharma hate remarks, Nupur Sharma Controversy, Bharatiya Janata Party, BJP, Nupur Sharma Case, Narsinghanand Saraswati, Narsinghanand Saraswati On Nupur Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान ने भारत क्या पूरी दुनिया में शोर मचा दिया है। भले ही नुपुर शर्मा पर बीजेपी ने एक्शन लिया हो लेकिन अब उन्हें धीरे धीरे सपोर्ट मिल रहा है। पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उनके साथ खड़ी हुई वहीं अब नरसिंहानंद सरस्वती ने नुपुर शर्मा के बयान को सही कहा है। देश में बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। 

नुपुर शर्मा का साथ देते हुए नरसिंहानंद सरस्वती ने साफ शब्दों में कहा है कि नुपुर शर्मा ने जो भी बोला वो इस्लामिक किताबों में लिखा हुआ है। नुपुर ने कुछ भी अपने मन से नहीं बोला। भारत के कुछ कायर नेता इस्लामिक जिहाद से डर गए लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूं। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक वीडियो जारी कर 17 जून को जामा मस्जिद जाने का ऐलान किया है। उनका ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। 

वीडियो में उन्होंने कहा था कि वो इस्लामिक किताबों को लेकर 17 तारीख को जामा मस्जिद जाएंगे। क्योंकि वहां बड़े-बड़े मौलाना मौजूद होते हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं वहां उन लोगों को दिखाना चाहता हूं कि वे जिन बातों के लिए हमें फतवा देते हैं, वे सारी बातें उनकी किताबों में लिखी हुई हैं। इस ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से सांप्रदायिक सद्भाव का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया गया था। इस बीच विवादित बयानों से माहौल बिगाड़ने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा के बाद अब यति नरसिंहानंद और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उमा भारती ने भी किया बचाव- 

बीजेपी नेता उमा भारती ने नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नूपुर को जो जान से मारने की धमकियां मिल रहीं है वो गलत है। ये हमारे समाज देश की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा, मुस्लिम नेताओं को और हम सबको अब उसके साथ खड़े रहना चाहिए। उसे भेड़ियों के बीच नहीं फेंका जाना चाहिए।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Narsinghanand Saraswati , Narsinghanand Saraswati On Nupur Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD