Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत व नेपाल कृषि सहयोग के लिए नए एमओयू को शीघ्र अंतिम रूप देने पर सहमत

केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर की नेपाल के कृषि मंत्री महेंद्र राय यादव के साथ दिल्ली में हुई बैठक

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Nepal Agriculture Minister Mahendra Rai Yadav, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्री महेंद्र राय यादव के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान तोमर ने भारत की ओर से नेपाल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, दोनों देश कृषि सहयोग के लिए नए समझौता ज्ञापन (एमओयू)  को शीघ्र अंतिम रूप देने पर सहमत हुए ताकि विभिन्न द्विपक्षीय कृषि मुद्दों पर तेजी से प्रगति की जा सके।

द्विपक्षीय बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने नेपाल के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो सदियों पुराने ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंधों, खुली सीमा एवं गहन लोक संपर्क से स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं। तोमर ने कृषि सहित सभी क्षेत्रों में नेपाल के साथ सहयोग मजबूत करने की बात कही और बताया कि भारत ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान तथा विकास के क्षेत्र में काफी प्रगति हासिल की है।

तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि प्रणाली से, जब भी आवश्यकता हो, नेपाल सीख सकता है । नेपाल के मंत्री यादव ने तोमर को धन्यवाद देते हुए दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों को दोहराया। उन्होंने, कृषि मंत्री तोमर से कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र, मुर्रा भैंस की किस्म, बार्डर पॉइंट्स संगरोध मुद्दों को हल करने और पशु वैक्सीन की आपूर्ति आदि में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। 

श्री तोमर ने नेपाल के प्रतिनिधिमंडल को उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। श्री तोमर ने भारत आने के लिए नेपाल के मंत्री व अन्य प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और आई.एफ.ए.डी. प्रेसीडेंसी के लिए भारत की उम्मीदवारी के लिए नेपाल के समर्थन का अनुरोध किया।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Nepal Agriculture Minister Mahendra Rai Yadav , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD