Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : केएल राहुल, कुलदीप यादव चोट के कारण टी20 सीरीज से हुए बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, KL Rahul, Kuldeep Yadav, Ruled Out, Rishab Pant, IND Vs SA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

कप्तान केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां नौ जून से शुरू हो रही भारत की टी20 सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए। राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर ऋषभ पंत भारत की अगुवाई करेंगे जबकि पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि कुलदीप यादव कल शाम नेट्स में बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने हाथ पर चोट लगने के बाद टी20 सीरीज से बाहर हो जाएंगे।

"बयान में कहा गया, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया है।"हालांकि चयन समिति ने राहुल और कुलदीप की जगह किसी अन्य खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है। दोनों क्रिकेटर अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनकी देखरेख करेगी। 

भारत की टी20 टीम : ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , KL Rahul , Kuldeep Yadav , Ruled Out , Rishab Pant , IND Vs SA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD