Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

गांव चूहड़ माजरा में गुरूद्वारा साहिब के अंदर बनी समाध को हटाए जाने को लेकर मामला गरमाया

गांव वासियों और एसजीपीसी मैंबर ने लगाया अंध विश्वास फैलाने का आरोप, कहा मामला न सुलझा तो देगें डीसी कार्यालय के सामने धरना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

खरड़ विधानसभा के अधीन आने वाले गांव चूहड़ माजरा में स्थित गुरूद्वारा साहिब से एक समाध को हटाए जाने का मामला काफी गरमा गया है। गांव में लगातार किए जा रहे अंध विश्वास के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए गुरूद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के मैंबर, एसजीसीपी मैंबर गुरूद्वारा अंब साहिब मोहाली और अत्याचार एवम भ्रष्टाचार फ्रंट पंजाब के प्रधान ने संयुक्त तौर पर आयोजित एक प्रैसवार्ता में बताया कि गांव के पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह और मोहाली प्रशासन की दखल अंदाजी के चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। 

इसलिए गुरूद्वारा साहिब के अंदर किसी भी कीमत में समाध  को नहीं रहने दिया जाएगा क्योंकि जगह गुरूद्वारा साहिब की है। मोहाली आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान एसजीपीसी मैंबर गुरूद्वारा अंब साहिब प्रचारक भाई गुरपाल सिंह तिम्मोवाल और गांव चूहड माजरा के लोग जिनमें अमरजीत सिंह पूर्व सरपंच,गुरमीत सिंह गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी मैंबर,जसवीर सिंह मैंबर,सुखदेव सिंह पंच,गुरप्रीत सिंह,मंदीप सिंह, गुरमेल सिंह,अमरीक सिंह,सुखदीप सिंह,सतविंदर सिंह,गुरिंदर सिंह,गुरिंदर कौर,हरजीत कौर,राजविंदर कौर,गुरप्रीत कौर, बलजीत कौर, हरविंदर कौर, तरजोत कौर, गुरलीन कौर के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समाध को हटाए जाने को लेकर जो भी कार्रवाही की गई है उसे अकाली तख्त से आदेश मिलने के बाद मर्यादा अनुसार किया गया है। इस दौरान भाई गुरपाल सिंह, बलविंदर सिंह कुंभड़ा और गांव के अन्य लोगों ने मोहाली प्रशासन को अपील करते हुए कहा कि गांव में तनाव का माहौल है और माहौल न खराब करते हुए प्रशासन की डयूटी बनती है कि गुरूद्वारा साहिब से समाध को हटा कर गुरूद्वारा साहिब के निमार्ण कार्य को शुरू करवाया जाए। 

उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह तक माहौल ठीक न हुआ और गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी को इंसाफ न मिला तो वह अकाल तख्त के अगले फरमान और गांव वासियों की सहमति से डीसी मोहाली के कार्यालय को घेरने के  लिए मजबूर हो जाएंगें।

क्या कहना है पूर्व सरंपच प्रीतम सिंह का ?

मोहाली। पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह का कहना है कि गुरूद्वारा साहिब से पहले की समाधि है जबकि गुरूद्वारा साहिब को बने लगभग 35 साल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंाच घरों का एक परिवार है जो माहौल को खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए जाने वाले सभी आरोप बेबुनियाद है वह तो सिर्फ दूसरो लोगों के साथ खड़े हैं क्योकि वह गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD