World Ocean Day 2022:जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस?

Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

World Ocean Day 2022:जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस?

क्या है इसका इतिहास, उद्देश्य और थीम

World Ocean Day, World Ocean Day 2022, Ocean Day , Ocean Day  2022, World Ocean Day 2022 Theme, Special Day, Ocean
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

08 Jun 2022

दुनियाभर में आज 08 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) के रूप में मनाया जाता है। हमारी धरती में महासागर कितना महत्त्वपूर्ण है ये हम सब जानते है महासागर पृथ्वी के पर्यावरण (Environment) की कई अहम प्रक्रियाएं और पारिस्थितिकी तंत्रों को संतुलित रखने में भूमिका निभाता है।  इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि धरती से जो भी मानवजनित और अन्य ऊष्मा उतपन्न होती है, वह वायुमंडल में चली जाती है जिससे वायुमंडल ज्यादा गर्म होने लगता है।  लेकिन महासागर इसमें काफी ऊष्मा को अपने अंदर समेट लेता है जिससे वायुमंडल और धरती पर ऊष्मा के प्रभाव को कम कर देता है। आज के समय की बात करें तो महासागरों को भी पूरी पृथ्वी की तरह जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग जैसे कई खतरों से निपटने की जरूरत है। इसलिए आज का ये दिन मानव जीवन में समुद्र के होने वाले महत्वपूर्ण फायदों और इसे बचाने के बारे में जागरूक करना है। 

विश्व महासागर दिवस का (World Ocean Day) इतिहास  

महासागर दिवस विश्व में सबसे पहली बार  8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में मनाया गया था  2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ये संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'विश्व महासागर दिवस' ​​के रूप में बुलाया जाएगा। इसके बाद पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था.आज इस दिवस को लगातार 14 सालों से मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है की इन कार्यक्रमों से हमे हमारे महासागरों के महत्व को जानने और समझने का अवसर मिलता है। 

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का उद्देश्य

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानव जीवन को महासागरों के महत्व के बारे में जागरूक करना है। और ये भी समझाया जा सके कि दुनिया में आने वाली पीढ़ियों के जीवन के लिए महासागरों का होना कितना अवश्यक है इसके अलावा इस विषय का उद्देश्य समुदायों, विचारों और समाधानों पर प्रकाश डालना है जो समुद्र की रक्षा और पुनरुद्धार के साथ-साथ इसकी प्रकृति को बनाए रखने के लिए एकजुट हो कर काम कर रहे हैं 

विश्व महासागर दिवस 2022 (World Ocean Day) थीम

महासगरों को सुरक्षित रखने के लिए और सभी लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए हर साल इसे एक थीम के साथ मनाया जाता है इस वर्ष यानी 2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.) है 

अब हम आपको ये बताएंगे की ये हमारे लिए कितना जरुरी है 

आपको शायद अंदजा भी नहीं होगा की महासागर हमारे आजीविका के लिए किस हद तक जरुरी है आपको बता दें कि दुनिया भर में 70 प्रतिशत लोगों का भोजन महासागर से आता है  पृथ्वी की 70 प्रतिशत सतह पानी से ढकी है  यह पृथ्वी का 50 प्रतिशत ऑक्सीजन पैदा करता है यही नहीं ये अरबों इंसानों के लिए प्रोटीन का भी स्रोत है

अंत में हम सब को मिलकर ये सुनिश्चित करना होगा कि महासागरों को किसी भी हाल में सुरक्षित रखना है क्योंकि  उसके अंदर पाए जाने वाली  90 प्रतिशत मछलियों की जनसंख्या खत्म हो चुकी है और आधी से ज्यादा कोरल रीफ नष्ट हो चुके हैं जिनकी वापसी अब संभव ही नहीं है इसलिए हमे महासागरों में पाए जाने वाले अलमोल खजाने को ख़त्म होने से बचाना है।

 

Tags: World Ocean Day , World Ocean Day 2022 , Ocean Day , Ocean Day 2022 , World Ocean Day 2022 Theme , Special Day , Ocean

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD