Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

सीजीसी लांडरां में वीमेन आइडियाथॉन पंजाब 2022 का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Women Ideathon Punjab 2022, Women Wellness Clinic, Dr. Manisha Gupta, Deepinder Dhillon, Rishika Gupta, Dr. Sonica
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 04 Jun 2022

Last updated on: Jun 04, 2022, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां व ऐसीआईसी - राइज़ के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने स्टार्ट अप पंजाब के साथ मिलकर "वीमेन आइडियाथॉन पंजाब 2022" का आयोजन किया, जिसमें डॉ मनीषा गुप्ता ने अपना आईडिया शेयर कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनका यूनिक आईडिया था "वुमेन वैलनेस क्लिनिक" जहाँ महिलाओं की असंख्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिर्फ एक ही जगह पर रूककर सारे समाधान प्राप्त होंगे । इस आइडियथान के आयोजन करने के पीछे उद्देश्य था, महिला एंटरप्रीनयूर को बिजनेस को सेट अप करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़े और उन्हें सहायता भी प्राप्त हो । 

यह इवेंट स्टार्ट अप पंजाब द्वारा स्पोंसर्ड था और इस कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ गेस्ट श्री सिबिन सी, आईएएस, सेक्रेटरी-कम-डायरेक्टर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स कम एसएसएनओ, पंजाब, के द्वारा वर्चुअली किया गया| इस इवेंट में श्री दीपिंदर ढिल्लों जॉइंट डायरेक्टर, स्टार्ट अप पंजाब, तथा सीजीसी के मैनेजमेंट के श्रेष्ठ सदस्य भी उपस्थित हुए । इस आयोजन में पूरे पंजाब से 70 से भी ज़्यादा टीम्स ने रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने आईडियाज़ को सबमिट किया था, जिसमें से 20 टीम्स को जजों के सामने अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए शोर्टलिस्ट किया गया । पांच श्रेष्ठ एंट्री को उनके इनोवेशन, आइडिया की यूनीकनेस, मापनीयता और टेक्नोलॉजी को देखते हुए विजेता घोषित किया गया ।

इवेंट में मौजूद दर्शकों को संबोधित करते हुए श्री सिबिन सी ने कहा कि स्टार्ट अप पंजाब जैसी पहलों के माध्यम से सरकार अपने राज्य में स्टार्ट अप ईको सिस्टम को बढ़ावा देने का हर प्रयास कर रही है जिस से राज्य में महिला एंटरप्रीनयूर्स को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें प्रोत्साहन प्राप्त हो। इसके साथ ही उन्होंने स्टार्ट अप पंजाब इनिशिएटिव के अंतर्गत स्टार्ट अप इंसेंटिव्स और सीड ग्रांट के बारे में भी जानकारी सांझा की ।इस इवेंट का समापन विजेताओं को कैश प्राइज़ और सर्टिफिकेट देकर किया गया ।सभी विजेताओं को  सीजीसी लांडरां में एसीआईसी-राइज सेंटर में इनक्यूबेशन और मेंटरशिप का अवसर भी दिया जायेगा| 

डॉ मनीषा गुप्ता का वुमन वैलनेस क्लिनिक आईडिया ने 25,000 हज़ार रुपये के नकद पुरुस्कार के साथ पहला प्राइज़ जीता, इनके साथ साथ दिव्या और गुरसिमरन को वेगन मीट विकसित करने के आईडिया पर 20,000 रुपये नकद पुरुस्कार दिया गया । इसके बाद तीसरे विनर के रूप में रिशिका गुप्ता और डॉ सोनिका ने पानी और कच्चा दूध में कीटनाशक का पता लगाने के लिए बायोसेंसर विकसित करने के अपने आईडिया के लिए 15,000 का इनाम जीता । डॉ विपाशा शर्मा को न्यूट्रिशिवाल प्रोडक्ट बटन/ओएस्टर मशरुम का उपयोग करके वेगन सॉसेज बनाने के लिए 10,000 रुपये का चौथा पुरुस्कार दिया गया ।  इसके साथ ही डॉ सुखदीप कौर और डॉ स्नेह बंसल को उनके आईडिया के लिए 5,000 रुपये का नकद पुरुस्कार दिया गया ।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Women Ideathon Punjab 2022 , Women Wellness Clinic , Dr. Manisha Gupta , Deepinder Dhillon , Rishika Gupta , Dr. Sonica

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD